खेलो इंडिया आदिवासी व जनजाति खेल महोत्सव 9 जून से भुवनेश्वर में, 10 खेलों में छत्तीसगढ़ के उतरेंगे 242 खिलाड़ी

रायपुर, केंद्र सरकार की ओर से नौ से 12 जून तक भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया आदिवासी व जनजाति खेल महोत्सव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ की टीमों का चयन कर लिया गया। छत्तीसगढ़ से 10 खेलों के 242 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें 122 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। बता दें खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजेनस नेशनल गेम्स 2023 के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। खेल विभाग की ओर से बिलासपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 10 खेल तीरंदाजी, फुटबाल, एथलेटिक्स, हाकी, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, तैराकी, वालीबाल और योगासन की टीमों के चयन के लिए राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के 500 से ज्यादा जनजाति वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए।

तैराकी में रायपुर का दबदबा:

ट्रायल में तैराकी में रायपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। रायपुर की अल्योशा शाह कुंजाम ने बालिका 50, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक 50, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में प्रदीप ध्रुव प्रथम रहे। विशाल पोटाई 50, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में अव्वल रहे। नमन नेताम 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक व 50 मीटर बटर फ्लाई में द्वितीय स्थान हासिल किया।

तीरंदाजी की 10 सदस्यीय टीम उतरेगी

छत्तीसगढ़ की 10 सदस्यीय तीरंदाजी टीम हिस्सा लेगी। टीम में आठ खिलाड़ी और दो कोच व मैनेजर शामिल हैं। प्रदेशभर के 25 अनुसूचित जनजाति वर्ग के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में 24 खेलो इंडिया के सेंटर स्वीकृत

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर के लिए खेल संचालनालय और साई के बीच MOU हुआ है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने 24 जिलों के लिए विभिन्न खेलों की 24 खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति तीन चरणों में दी है।

  • Related Posts

    GAME; बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से,11 खेलों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

    *विकासखंड स्तरीय आयोजन नवम्बर में रायपुर, बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने एवं खेल प्रतिभा को निखारने बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर…

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* रायपुर. राज्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर