गुटखा फैक्ट्री में छापा; एक करोड़ से ज्‍यादा नकली गुटखा बरामद

रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में खाद्य विभाग ने मंगलवार देर रात एक गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर लगभग एक करोड़ से ज्‍यादा गुटखा बरामद किया है। इस अवैध फैक्ट्री में कई बड़े ब्रांडेड कंपनियों का गुटखा तैयार किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाया जा रहा था। अफसरों ने जब फैक्ट्री में दबिश दी तो सुपरवाइजर और जिम्‍मेदार वहां से फरार हो गए। मौके पर केवल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ही पकड़े गए। जांच के बाद पता चला कि ये अवैध फैक्ट्री दुर्ग के किसी गुरमुख जुमनानी नाम के व्यक्ति की है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि जब फैक्ट्री में छापा गया तो वहां करीब दो दर्जन मजदूर मिले। ये मजदूर मध्यप्रदेश, झारखंड और राजस्‍थान के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ में पता चला है कि रोजाना करीब 300-400 बोरा माल वे बनाकर सप्लाई करते थे। प्रति बोरे में जाने वाले गुटखा करीब 10 हजार रूपए को होता था। मजदूरों ने अधिकारियों को बताया कि वे रात 10 बजे के बाद काम शुरू करते थे और सुबह में ये फैक्ट्री बंद रहती थी और यहां से गुटखा सप्लाई का काम सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच ही होता था।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर