चावल व्यापारी से दो करोड़ की लूट मामले में सात आरोपी गिरफ्तार; 85 लाख बरामद

दुर्ग, फर्जी ईडी अफसर बनकर दुर्ग के चावल व्यापारी से 2 करोड़ रुपए लूट के मामले में सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित मुंबई से गिरफ्तार हुए है। आरोपितों के पास से 85 लाख रुपये से एक करोड़ के बीच रकम बरामद होने की बात कही जा रही है।

बता दें कि बीते मंगलवार को दुर्ग के व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। व्यापारी विनीत गुप्ता जब पारख काम्प्लेक्स स्थित दफ्तर में बैठा था, तब पांच लोग काले रंग की स्कार्पियों में उसके पास पहुंचे। खुद को ईडी का अफसर बताया। पूछताछ के नाम पर रुपयों से भरा बैग उठा लिया और विनीत को गाड़ी में बैठाकर राजनांदगांव की तरफ चल पड़े। सोमनी टोल प्लाजा के पास विनीत को गाड़ी से उतार दिया। बैग लेकर भाग निकले।

सीसीटीवी से मिला आरोपियों का लोकेशन

विनीत की रिपोर्ट पर दुर्ग मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का लोकेशन मिलता गया और दुर्ग क्राइम ब्रांच महाराष्ट्र मुंबई जा पहुंची। पांच दिन के प्रयास के बाद पहले तीन आरोपी फिर उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार करने तथा लाखों रुपये बरामद करने का दावा कर रही है।

85 लाख से एक करोड़ के बीच रकम बरामद

दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि देर रात 4 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 85 लाख से एक करोड़ के बीच रकम बरामद भी किया जा चुका है। मामले में और लोग भी शामिल होने की आशंका है, इसलिए पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच के सहयोग से और लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इसलिए आरोपियों को मुंबई से दुर्ग लाने में एक दो दिन का और समय लग सकता है।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा