चिकित्सा;डाक्‍टरों ने घी पिलाकर पहचानी छाती में चोट की जगह और सर्जरी कर बचाई जान

रायपुर, सड़क दुर्घटना में घायल 29 वर्षीय युवक के दाएं फेफड़े और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से फेफड़ा खराब हो गया था। एक विशेष प्रकार के द्रव्य काइल के रिसाव व जमाव से युवक बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया था। आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में जटिल सर्जरी कर चिकित्सकों ने उसे नया जीवन दिया है। इस आपरेशन की खास बात यह थी कि मरीज के चोट की जगह को पहचानने के लिए आपरेशन से एक घंटे पहले उसे 100 ग्राम घी व मेथिलीन ब्लू 10 एमएल दिया गया।

हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष के डा. कृष्णकांत साहू ने बताया कि पेशे से पेंटर युवक का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होने के बाद दाईं छाती में चेस्ट ट्यूब डाला गया लेकिन चेस्ट ट्यूब में खून न आकर सफेद दूध जैसा पदार्थ बाहर निकलने लगा। इस बीच मरीज के चेस्ट ट्यूब से रोज लगभग तीन से साढ़े तीन लीटर सफेद द्रव्य काइल निकलता था। तीन महीने में मरीज का वजन 28 किलो कम हो गया था। मरीज जो भी खाता, उसका संपूर्ण पोषक तत्व दुधिया पदार्थ के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता था। इलाज के लिए मरीज तीन माह तक बड़े निजी अस्पतालों में भटकता रहा। लाखों रुपये खर्च हो गए लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद आंबेडकर अस्पताल के एसीआइ में पहुंचा। यहां कार्डियक सर्जरी विभाग में जांच के बाद उसके आपरेशन की तैयारी की गई।

निशुल्क इलाज

डा. कृष्णकांत ने बताया कि पेचीदा व जटिल सर्जरी होने की वजह से चोट की जगह को पहचानना बहुत मुश्किल था। ऐसे में घी और मेथिलीन ब्लू दिया गया। मरीज का फेफड़ा काइल के कारण पूर्णतः खराब हो गया था, लेकिन जटिल सर्जरी कर उसे राहत दी गई। पूरा इलाज आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया।

  • Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा