छत्तीसगढ़ का पहला एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल पंप नगर निगम का; प्रति लीटर 2 रुपए की बचत भी होगी,माइलेज अधिक, पर्यावरण फ्रेंडली भी

रायपुर, रायपुर नगर निगम द्वारा अपने वाहनों के उपयोग के लिए आज एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल पम्प का प्रारम्भ किया। ये सामान्य डीजल से 3 रुपए प्रति लीटर महंगी हैं। किंतु माइलेज अधिक होने के कारण प्रत्येक लीटर में 2 रूपए की निगम को बचत होगी। 

निगम के मोटर कर्मशाला विभाग परिसर में आज सुबह सभापति प्रमोद दुबे तथा निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी  ने फीता काटकर पम्प को प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी तथा इंडियन ऑयल भोपाल के एकजुकेटिव डायरेक्टर दीपक बसु तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। मोटर कर्मशाला विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चन्द्राकर ने बताया कि निगम के पास खुद का डीजल पम्प साल 2012 से मौजूद है। डीजल पम्प दो प्रकार के होते हैं। आम लोग जिस जगह से डीजल खरीदते हैं उसे रिटेल आउटलेट कहा जाता हैं। वहीं जो लोग  भारी मात्रा में डीजल का उपयोग होने के अपना खुद का पम्प रखते हैं। ऐसे पम्प को कंज्यूमर डीजल पम्प कहा जाता है।

पिछले साल कंज्यूमर डीजल की दर रिटेल आउलेट से अधिक हो गई है। नुकसान होने के कारण निगम को अपना डीजल पम्प बन्द कर बाहर से खरीदना शुरू कर दिया था।  एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल से कार्बन का  12 प्रतिशत कम उत्सर्जन होता है। ये डीजल सामान्य डीजल से 3 रुपए महंगी है। किंतु इसके उपयोग से गाड़ियों का माइलेज 6 प्रतिशत बढ़ जाता है। इस वजह से प्रतिलीटर में सामान्य डीजल से यह 2 रुपए सस्ता पड़ता है।

ReplyForward
  • Related Posts

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    0 वैज्ञानिक शाखाकर्तन से गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर जोर, बस्तर में नए फड खोले गए  रायपुर, तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 को लेकर समूचे छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की…

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम