छत्तीसगढ़ के दो नक्सलियों ने गढ़चिरौली में किया आत्मसमर्पण; 52 जवानों के बलिदान के जिम्मेदार थे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के विरुद्ध कई बड़े हमलों में सम्मिलित रहकर 52 जवानों के बलिदान के जिम्मेदार दो कुख्यात नक्सलियों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के समक्ष आत्समपर्ण कर दिया है। बीजापुर जिले के रहने वाले अड़मा जोगा मंडावी व टुगे कारू पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम पुलिस की ओर से घोषित किया गया था। दोनों नक्सल संगठन में कई वर्षों से सक्रिय थे। बुरकापाल, मिनपा सहित आधा दर्जन नक्सली घटनाओं में भी ये शामिल रहे।

अड़मा व टुगे ने बताया कि नक्सल संगठन के अंदर स्थानीय नक्सलियों से भेदभाव व पुलिस की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दोनों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ में रहते हुए नक्सलियों द्वारा उनकी हत्या के डर से उन्होंने महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण किया है। अड़मा 2014 में नक्सल संगठन में पामेड़ क्षेत्र मे लोकल गुरिल्ला स्कावड में भर्ती होकर 2021 था। इसके बाद जोन आक्शन टीम में उसे पदोन्नत कर दिया गया था। टुगे 2012 में मिलिशिया सदस्य के तौर पर नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था। 2014 में वह घर लौट गया और नक्सलियों के सहयोगी के तौर पर काम कर रहा था। वह कई ग्रामीणों की हत्या में भी शामिल था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…