छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में कम बारिश; सरगुजा में अकाल की आशंका, 4 सितंबर से सक्रिय होगा मानसून

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कहीं झमाझम बारिश से मानसून का कोटा फुल हो गया है। तो कई जिलों में औसत से भी कम बारिश हुई है। सरगुजा जिले में सूखे के हालात हैं लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बाद आने वाले दिनों में अब उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 सितम्बर से प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है।

प्रदेश में इस वक्त मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। बीते दिनों कुछ जगहों पर स्थानीय प्रभाव से तेज बारिश हुई है लेकिन बाकी जगहों पर उमस परेशान कर रहा है। मौसम विभाग ने इस सीजन में 1 जून से लेकर 31 अगस्त तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में 739.5 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिसमें केवल बीजापुर जिले में ही सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

15 जिलों में सामान्य से कम बारिश और सूखे जैसे हालात

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा में अब तक 61 फीसदी कम औसत बारिश हुई है, जो सूखे जैसी स्थिति है। इसी तरह से बलरामपुर में 25 फीसदी कम, बस्तर में 21 फीसदी, बेमेतरा में 30, दंतेवाड़ा में 23, गरियाबंद में 21 फीसदी कम, जांजगीर में 38, जशपुर में 50, कबीरधाम में 35, कांकेर में 32, कोंडागांव में 38, कोरबा में 33, कोरिया में 25, नारायणपुर जिले में 26, रायगढ़ में 21 फीसदी और सूरजपुर जिले में 29 फीसदी कम बारिश हुई है।

मानसून की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ ही एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुेलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। जिसके असर से कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में बदलाव नहीं होगा लेकिन 4 सितम्बर से अच्छी बारिश हो सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र