छत्‍तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज; राजधानी में एक मृत, 24 घंटे में मिले 81 नए संक्रमित

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में दो साल के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार ने खौफ पैदा कर दिया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 81 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान हुई और 26 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं रायपुर में एक मरीज की मौत हुई है। मृतक मरीज कोरोना के अलावा कोई और भी बीमारी थी। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 3.76 पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2153 सैंपलों की जांच में 81 कोरोना संक्रमित पाए गए।

रायपुर में मिले सर्वाधिक 27 मरीज

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 81 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 27 मरीज रायपुर के हैं। वहीं दुर्ग, राजनांदगांव में आठ-आठ, बालोद, जांजगीर चांपा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कांकेर में पांच-पांच समेत अन्य जिलों में मरीज मिले हैं। रायपुर में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। उसे संक्रमण के साथ ही गंभीर बीमारियां थीं। वर्तमान में राज्य में 442 मरीज हो चुके हैं। लगातार संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने इलाज की व्यवस्था को देखने और दुरुस्त करने के लिए अस्पतालों में सोमवार को माकड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अस्पतालों में मरीजों के इलाज और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं को परखा जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के आने पर उसे इलाज उपलब्ध कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डा. सुभाष मिश्रा ने कहा कि लोग सावधानी बरतें। मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण आने पर जांच कराएं। यदि संक्रमित हैं तो आइसोलेट हों। इससे हम संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।

  • Related Posts

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए…

    POLLUTION; 15 दिनों में 15 उद्योगों की बिजली कटी, उत्पादन बंद ,9.22 लाख की क्षतिपूर्ति की वसूली

    0 उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन…

    You Missed

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा