छत्‍तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना; 24 घंटे में 102 नए संक्रमितों की हुई पहचान

रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड के मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 102 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान हुई जबकि 17 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो गए। हालांकि 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 323 हो गई है। जिसमें रायपुर में सबसे ज्‍यादा 80 संक्रमित मरीज है। इसके बाद बिलासपुर में 40 कोरोना पाजिटिव हैं।

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत

स्‍वस्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की पाजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत है। छतीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 1667 सैंपलों की हुई जांच में 102 संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें प्रदेश को जिला सरगुजा से 2, जांजगीर-चांपा से 4, दंतेवाड़ा से 6, महासमुंद और दुर्ग से 8-8, बिलासपुर से 9, धमतरी से 11, राजनांदगांव से 12, कोंडागांव से 17, रायपुर से 25 कोरोना संक्रमित पाए गए।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 10 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

10 और 11 अप्रैल को माकड्रिल

इधर, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मरीजों की बढ़ती स्थिति की समीक्षा के बाद 10 और 11 अप्रैल को माकड्रिल करने का निर्णय लिया है। माकड्रिल के दौरान कोरोना मरीजों के लिए उपयोग होने वाले एक-एक उपकरण, पैथालाजी लैब, जांच सेंटर और वेंटिलेटर की जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    STRIKE; CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,समिति की रिपोर्ट पर विचार करेगी सरकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में 40 दिन से पीवी एप को लेकर लामबंद पटवारियों ने रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के…

    PWD; सड़क मरम्म्त में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस

    0 चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने लगातार…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..