छत्‍तीसगढ़ में होगा दो दिनी आल इंडिया स्टील कांक्लेव; अभिनेता अनुपम खेर आएंगे,15 राज्यों से जुटेंगे 700 प्रतिनिधि

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स द्वारा आल इंडिया स्टील कांक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कांक्लेव 25 और 26 मार्च को नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में होगा। इसमें देशभर के 15 राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधि शामिल होंगे। सेकेंडरी स्टील में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।

छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महासचिव बांकेबिहारी अग्रवाल ने बताया कि इस कान्क्लेव में नई टेक्नोलाजी, क्वालिटी, कंट्रोल, नेटवर्किंग, शेयरिंग के साथ ही ग्रीन स्टील पर भी चर्चा होगी। इसमें मैनुफैक्चर्स के साथ ही सप्लायर्स भी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश में तीसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक राज्य है। स्टील में आने वाली परेशानियों के साथ ही उन समस्याओं के निदान पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही 25 मार्च की शाम यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

समापन सत्र में 26 मार्च को आएंगे बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर

इसके साथ ही समापन सत्र में 26 मार्च को बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर आएंगे। उन्होंने बतायाकि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व नितिन गडकरी को भी बुलाया गया है।

  • Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..