छत्तीसगढ नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 1 अगस्त है लास्ट डेट

रायपुर, छत्तीसगढ़ ने नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG counselling 2023) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. इस शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 25 जुलाई से शुरू की जाएगी. नीट की परीक्षा पास कर चुके वैसे छात्र जो छत्तीसगढ़ से एमबीबीएस और बीडीएस करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in और cgdme.in पर राज्य काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार वेबसाइट से छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल भी डाउनलोड कर सकते हैं. 

राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 

छत्तीसगढ़ एमबीबीएस काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, चॉइस फाइलिंग और लॉक करने की प्रक्रिया 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 1 अगस्त तक जारी रहेगी. सीट आवंटन प्रोसेस 4 अगस्त से 5 अगस्त तक होंगे. वहीं छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन के नतीजे 6 अगस्त तक जारी किए जाएंगे. स्क्रूटनी प्रोसेस 7 अगस्त से 16 अगस्त तक जबकि एडमिशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. 

राउंड 2 का शेड्यूल

छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2 के लिए चॉइस फाइलिंग 26 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी. वहीं सीट आवंटन प्रोसेस 1 सितंबर से 2 सितंबर तक जबकि नतीजे 3 सितंबर तक जारी किए जाएंगे. स्क्रूटनी प्रोसेस 4 सितंबर से 9 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया 4 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी.

मॉप अप राउंड का शेड्यूल

मॉप राउंड राउंड में चॉइस फाइलिंग की प्रक्रिया 17 सिंतबर से 21 सितंबर तक चलेगी. वहीं सीट आवंटन प्रोसेस 22 सितंबर से 23 सितंबर और रिजल्ट 24 सितंबर तक जारी होंगे. स्क्रूटनी प्रोसेस 24 सितंबर से 27 सिंतबर तक और छात्रों को 24 सितंबर से 28 सितंबर के बीच एडमिशन ले लेना होगा. 

स्ट्रे वैकेंसी राउंड

छत्तीसगढ़ नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड की बात करें तो सीट आवंटन प्रोसेस 29 सिंतबर को होगा. स्क्रूटनी प्रोसेस 29 सितंबर से 30 सितंबर तक और एडमिशन की प्रक्रिया 29 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी. उम्मीदवारों को बता दें कि छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2, मॉप-अप राउंड या स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. 

  • Related Posts

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    रायपुर, शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन इच्छुक युवा सीजी व्यापम की वेबसाईट में 27 मार्च 2026…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा