छत्तीसगढ में 2 लाख से ज्यादा परिवारों के दो राशन कार्ड; तुरंत करवाएं आधार ई-केवायसी वरना हो जाएगा निरस्‍त

रायपुर, देश में 45 लाख से ज्यादा परिवारों के पास दो राशन कार्ड हैं। इनमें अकेले छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवार की जानकारी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करने के कारण उजागर हुई है। देश में अब तक 45 लाख 80 हजार 187 परिवार ऐसे मिले हैं जिनके नाम से दो राशन कार्ड चल रहे हैं।

दो लाख से ज्यादा डबल राशनकार्डधारी

आधार प्रमाणीकरण के बाद दो-दो राशन कार्ड होने की जानकारी आने के बाद प्रशासन परिवारों से पूछ रहा है कि वह कौन सा राशन कार्ड आगे चलाना चाहते हैं। दूसरे राशन कार्ड को निरस्त किया जा रहा है। साथ ही डबल राशन कार्ड के मामले सामने आने के बाद शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर 30 जून तक कार्ड के सभी सदस्यों को आधार ई-केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है। छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक-एक सदस्य का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, अन्यथा उपभोक्ता राशन के लिए अपात्र होंगे।

 वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार ने देशभर के राशन दुकानों और कार्डधारियों को एनआइसी(नेशनल इंफार्मेशन सेंटर) सर्वर से जोड़ दिया है। इसके साथ ही आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया करने के बाद दो-दो राशन कार्ड का रिकार्ड खंगाला गया है।

इतने उपभोक्ता उठा रहे राशन पोर्टेबिलिटी का लाभ

मई 2023 की स्थिति में छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत 33 जिलों में 68 लाख 35 हजार 283 राशनकार्डधारियों को आधार से जोड़ा गया। इन्हें आधार प्रमाणी करण के बाद ही राशन मिल रहा है। प्रदेश में चार लाख 98 हजार 968 उपभोक्ताओं ने पोर्टेबिलिटी का उपयोग करके अपनी पसंद की उचित मूल्य दुकान से राशन उठाया है। मई में छत्तीसगढ़ के 515 राशनकार्डधारियों ने अन्य राज्यों में रहकर राशन उठाया है और 33 अन्य राज्य के राशनकार्डधारियों ने छत्तीसगढ़ से राशन उठाया है।

  • Related Posts

    HC; पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को 120 दिनों के भीतर छठवें और सातवें वेतनमान का बकाया एरियर भुगतान करने का निर्देश दिया है।…

    IRRIGATION; पैरी लिंक नहर,सिरपुर बैराज और बस्तर की उद्वहन योजनाओं को मिलेगी गति

    0 सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव’ रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य में स्वीकृत विभिन्न…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…