छात्रावास में 19 छात्राएं कोरोना संक्रमित, एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव

रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर कोरोना महामारी पांव पसारने लगा है। सोमवार को राज्य में 47 केस मिले हैं। यह मामले 1458 सैंपल जांच में सामने आए। वहीं प्रदेश में 155 सक्रिय मरीज हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में सर्वाधिक 53, धमतरी में 19 बिलासपुर में 18, दुर्ग में 16, राजनांदगांव में 13, कोंडागांव में आठ समेत अन्य जिलों में मरीज हैं। जहां बिलासपुर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं अब छत्तीसगढ़ के धमतरी के कन्या छात्रावास में एक साथ 19 छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिली हैं। सभी छात्राओं को छात्रावास परिसर में ही क्वारंटाइन बनाकर होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं की कोरोना जांच की जा रही है। इस घटना से नगरी व छात्रावास में हड़कंप मच गया है।

बता दें पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में सभी जिलों में जांच बढ़ाने, मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। डाक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में छाती रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर आरके पंडा ने बताया कि मौसम की वजह से फ्लू के मालले तेजी से बढ़े हैं। इसमें कई मामले कोरोना के मिल रहे हैं। कोरोना के लक्षणों में बुखार, सर्दी, स्वाद का जाना, छाती में दर्द समेत अन्य परेशानियां हैं। इसलिए लक्षण नजर आने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। डाक्टर पंडा ने कहा कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। ताकि कोरोना ना फैले।

  • Related Posts

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    0 वैज्ञानिक शाखाकर्तन से गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर जोर, बस्तर में नए फड खोले गए  रायपुर, तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 को लेकर समूचे छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की…

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम