जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व-2023 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और बस्तर गोंचा महापर्व के सफल आयोजन के लिए 5 लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज द्वारा अपनी 616 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 4 से 20 जून तक ऐतिहासिक बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के पदाधिकारी सर्वश्री ईश्वर नाथ खम्बारी, बनमालि पानिग्राही, गजेन्द्र पानिग्राही, बिम्बाधर पाण्डे, नरेन्द्र पानिग्राही, ललित पाण्डे, मुरली पानिग्राही, विवेक पाण्डे, बिमल पाण्डे, बेणुधर पानिग्राही, मुक्तेश पाण्डे, मिनकेतन पानिग्राही, मोहन पानिग्राही, बद्रीनाथ जोशी, चिन्तामणी पाण्डे, लवण मण्डन शामिल थे।

  • Related Posts

    POLITICS; 56 साल के राहुल और गांधी

    कांग्रेस और राहुल गांधी, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक दूसरे के पर्यायवाची माने जा सकते है, इस बात में कांग्रेस सहित दीगर राजनैतिक दलों सहित देशवासियों को एतराज नहीं हो सकता…

    POLITICS; राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढेगा मनोबल!, उत्साह के साथ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

    रायपुर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और रायपुर के अभनपुर में 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’