जिन बच्चों ने अपने नतीजों से छुआ आसमान;10 जून को आसमान में करेंगे हेलीकॉप्टर की सैर

0 स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को कराई जाएगी जॉय राइड

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थी 10 जून को हेलीकॉप्टर से जाय राइड करेंगे। बच्चों द्वारा की गई साल भर की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें आसमान की सैर कराई जाएगी, साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।  

उल्लेखनीय है कि आसमान छूने की ख्वाहिश रखने वाले बच्चों के जाय राइड का हवाई रास्ता उस समय खुल गया, जब मुख्यमंत्री प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथ नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर में बैठने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तुम बारहवीं में टॉप करोगी तब तुम्हें हेलीकॉप्टर में बिठाएंगे। स्मृति ने उसी दिन बैठने की इच्छा मुख्यमंत्री से जाहिर की और इस बच्ची की खुशी के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत ही उसे जॉय राइड कराने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं में प्रावीण्य सूची में आए विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में सैर कराने की घोषणा भी की।

पिछले साल 125 छात्र-छात्राओं को जाय राइड कराई गई थी। उस समय हेलीकाप्टर से राइड करने वाले बच्चों का उत्साह अद्भुत था। नारायणपुर के अबूझमाड़ में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्र देवानंद कुमेटी की बात करें। देवानंद ने पिछले साल जाय राइड की थी तब उसने बताया था कि मैं जहां रहता हूँ वहां इतना घना जंगल है कि यहां पर सूरज की किरणें भी नहीं पहुंचती। ऐसे में बहुत ऊंचाई से पेड़ों को देखना अद्भुत अनुभव था।

  • Related Posts

    NEET; बड़े बदलावों के साथ नीट काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू, ये रहा पूरा शेड्यूल

    नईदिल्ली, मेडिकल कोर्स में एडमिशन की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार को MBBS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन…

    RUSELT; डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

    0 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी रोल नंबर से देख सकेंगे परिणाम रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र