जीवनशैली संबंधी रोगों और एलर्जी मेंबेहद कारगर है होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति

रायपुर, होम्योपैथी पद्धति में हो रहे अनुसंधान और नवाचार पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दिवसीय सीएमई आयोजित की गई। इसमें जीवनशैली संबंधी रोगों और एलर्जी में होम्योपैथी को सर्वाधिक कारगर बताते हुए इसे प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

विशेष वक्ता के रूप में कोलकाता के डॉ. नवीन कुमार सिंह, सीएचएमसीएच और डॉ. हिमांशु शेखर तिवारी, सीजीएचएस, नई दिल्ली ने होम्योपैथी के लगातार प्रसार की चर्चा करते हुए इसमें आ रहे बदलावों और लोकप्रियता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने कहा कि होम्योपैथी साक्ष्य आधारित लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति है। इसमें डोज, डाइल्यूशन और कंस्ट्रेशन का महत्व होता है। भारत में भी यह वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में लगातार लोकप्रिय हो रही है। एम्स में एलोपैथी के साथ आयुष की विभिन्न ब्रांच के साथ संयुक्त शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आयोजक होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सीएमई का उद्देश्य होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमेन के शिक्षण और अनुसंधान के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी प्रदान करना रहा। इसमें राज्य के 200 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रो. विनय पंडित, डॉ. विक्रम पई और डॉ. लक्ष्मण कुमार ने भी भाग लिया।

  • Related Posts

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    0 अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश रायपुर, होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए…

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका  ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में 12-बेडेड अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का उद्घाटन किया। यह नवीन स्थापित सुविधा, पल्मोनरी…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई