जोगी कांग्रेस का चुनाव नहीं लड़ने का संकेत, अमित जोगी बोले- मां से बढ़कर राजनीति नहीं

रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। संगठन के मुखिया अमित जोगी ने 2 अप्रैल को किए गए ट्वीट में लिखा है कि मेरे लिए मेरी मां का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा सर्वोपरि है। जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती। तब तक मैं उनके साथ साये की तरह रहूंगा।

अमित जोगी ने अपने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया कि पापा के आखिरी क्षणों में मैं उनके साथ नहीं रह सका। इस गलती को मैं मम्मी के साथ नहीं दोहरा सकता। मेरा प्रथम उद्देश्य मम्मी का स्वस्थ होना है। बाकी सब राजनीति करने के लिए पूरी उम्र पड़ी है। अमित जोगी के इस ट्वीट को छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है। जोगी परिवार के चुनावी मैदान में दूर रहने के फैसले ने सबको चौका दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जकांछ ने तीसरे मोर्चे के रूप में बड़ी भूमिका निभाई थी।

अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी पर जातिगत दावों के मामलों पर कई सवाल उठते रहे हैं। बीते उप-चुनाव में अमित जोगी और ऋचा जोगी की जाति को प्रशासन ने फर्जी बताकर नामांकन निरस्त कर दिया था। मरवाही सीट से ही जोगी परिवार को चुनाव लड़ने नहीं दिए जाने पर उप-चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी। विधानसभा चुनाव को सात महीने शेष हैं। ऐसे में जकांछ ने अभी तक तैयारी भी शुरू नहीं की है।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी का भी रिश्ता राजनीति से रहा है। वर्ष 2018 के चुनाव में अजीत जोगी ने मरवाही से चुनाव जीता था, वहीं उनकी पत्नी रेणु जोगी कोटा से विधायक हैं। इसके साथ ही पार्टी के धरमजीत सिंह लोरमी से विधायक हैं। साथ ही बलौदाबाजार से प्रमोद कुमार शर्मा ने भी जकांछ से चुनाव जीता है। खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी विजयी रहे थे। जकांछ ने पिछली विधानसभा में पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

  • Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा