झुमका जलाशय में पर्यटक लेंगे शिकारा बोट का आनंद; छत्तीसगढ़ का पहला शिकारा बोट कोरिया में होगा

अंबिकापुर, प्रकृति की गोद में बसे और हरियाली की चादर से ढंके छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के झुमका जलाशय शीघ्र पर्यटन के मानचित्र में शामिल होगा। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने कल झुमका जलाशय में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए हाऊस बोट, शिकारा बोट निर्माण का भूमिपूजन किया। जिला प्रशासन कोरिया ने पर्यटन की असीम संभावनाओं से भरे झुमका जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की है ताकि जिले और छत्तीसगढ़ सहित देश के पर्यटक भी ब़ड़ी संख्या में झुमका बांघ पहुंच सके।

350 हेक्टेयर में फैले झुमका बांध को देखने यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। विगत वर्ष ‘झुमका महोत्सव’ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें जिले सहित आसपास के हजारों पर्यटक यहां पहुंचे हुए थे। झुमका जलाशय के लिए लगभग तीन करोड़ रूपए की लागत से दो हाउस बोट एवं पांच शिकारा बोट का भूमिपूजन किया गया। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने इस अवसर पर कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि प्रकृति की इस अनमोल धरा पर अब संभवतः छत्तीसगढ़ का पहला शिकारा बोट इस झुमका जलाशय में होगा। अब कश्मीर, केरल जाने के बजाय कोरिया आकर शिकारा बोट का लुफ्त उठाएंगे। साथ ही यह झुमका जलाशय बालीवुड व छालीवुड के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी, उन्होंने हेलीपेड भी बनाने की बात कही ताकि देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच सके।

शिकारा बोट किसे कहते हैं-

शिकारा एक प्रकार की लकड़ी की नाव है, जो मुख्यतः जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर की डल झील में प्रयोग में लाई जाती है। जम्मू कश्मीर के अलावा शिकारे जैसी नावें केरल राज्य में भी प्रयोग की जाती है। भूमिपूजन के अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने कहा कि झुमका जलाशय में पर्यटकों के लिए तमाम सुविधा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ऐसे में यहां के रखरखाव की जिम्मेदारी हम सबकी है। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि इस खूबसूरत झुमका जलाशय में जो विकास कार्यों की भूमिपूजन हो रहा है, वह कोरियावासियों को समर्पित हैं। हाउस बोट एवं शिकारा बोट हो जाने से छत्तीसगढ़ व देश के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आएंगे साथ ही उन्होंने यह भी कि स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा। झुमका बांध में बांस से बने रेस्टोरेंट, शुलभ शौचालय, बच्चों के लिए खेल मैदान, आइसलैण्ड, उद्यान, मोटर बोट आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रायपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट, मिलेगा खानपान एवं खरीदारी का अनुभव

    रायपुर, यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा…

    RAILWAY; भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 192 मामलों से 1,02,780 रुपए जुर्माना

    रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर