डांस टीचर ने की खुदकुशी; 3 महीने से फोन भी नहीं चला रही थी युवती

रायपुर , राजधानी रायपुर में एक डांस टीचर युवती ने आत्महत्या कर ली है। उसने कपड़े से फंदा बनाया था और झूल गई। सुबह जब परिजन सोकर उठे, तब उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया था। मगर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ गया, तब युवती की खुदकुशी का मामला सामने आया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

सुदामा नगर में रहने वाली लिकेश्वरी धनगर(24) पुलिस प्रयास स्कूल में म्यूजिक सिखाया करती थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात तक लिकेश्वरी ठीक थी। उसने साथ में खाना भी खाया था। मगर जब सुबह उठे तो उसका दरवाजा नहीं खुला था। काफी आवाज देने पर भी वह बाहर नहीं आई। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी थी।

परिजनों ने बताया कि युवती का फोन खराब हो गया था। जिसके चलते वह लगभग पिछले 3 महीने से फोन भी नहीं चला रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि युवती ने ऐसा क्यों किया है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई