डी-लिस्टिंग पर सीएम बघेल बोले-आरएसएस-भाजपा कर रहे षड्यंत्र, दिल्ली जाकर करें आंदोलन यहां रैली करने का कोई मतलब नहीं

रायपुर ,  जनजाति सुरक्षा मंच की ओर 16 अप्रैल को राजधानी के श्रीराम मंदिर के सामने प्रदेशभर के आदिवासी समाज डी-लिस्टिंग की मांग को लेकर आंदोलन करने जा रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस, बंजरग दल, विश्व हिंदू परिषद केवल लोगों को गुमराह कर षड्यंत्र कर रहे हैं।

डी-लिस्टिंग की मांग लोकसभा में करनी चाहिए। यहां रैली करने का कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री बिलासपुर के बंगाली समाज के आयोजन में शामिल होने से जाने के पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान ये बात कही।ज्ञात हो कि मतांतरितों को अनुसूचित जनजाति समाज से बाहर करने (डी-लिस्टिंग) का मुद्दा छत्तीसगढ़ में चर्चा में है। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक भोजराज नाग के मुताबिक सभी आदिवासी समाज रायपुर में एकजुट होकर मतांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले आरक्षण और तमाम सुविधाओं से वंचित करने की मांग करेगा।

भूपेश को सपने में भी दिखती है भाजपा-आरएसएस : बृजमोहन

मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सपने में भी भाजपा और आरएसएस दिखने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की परंपराओं को नष्ट करने वाले लोगों को कांग्रेस सरकार प्रश्रय दे रही है। मतांतरण करने वालों को सरकार का संरक्षण है। इसीलिए मुख्यमंत्री डी-लिस्टिंग को लेकर आंदोलित आदिवासियों के आंदोलन पर प्रश्न उठा रहे हैं। इसी बात के विरोध में पूरे देश का आदिवासी समाज आक्रोशित है, आंदोलित है।

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई