तालाब में डूबे दो बच्चे; एक का मिला शव, थर्मोकोल की शीट के जरिए तैरने की कोशिश कर रहे थे

रायपुर, राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में दो बच्चे तालाब में डूब गए हैं। 4 बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे, जिनमें से दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। खबर सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल पुलिस और NDRF की टीम एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, दूसरे बच्चे का शव निकाल लिया गया है।

दरअसल माना बस्ती में रहने वाले लक्ष्य ध्रुव (8 वर्ष) और लक्ष्मण ध्रुव (8 वर्ष) के साथ 2 अन्य बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे। नहाते हुए वे मस्ती भी कर रहे थे। चारों बच्चे थर्मोकोल की शीट पर लेटकर उसके सहारे तैरने की कोशिश कर रहे थे। अचानक इनमें से दो बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे।

खोजा पर नहीं मिले

बाकी के 2 बच्चों ने उन्हें बहुत आवाज दी और ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं मिले। तब दोनों बच्चे पानी से बाहर निकले और इस बारे में परिजनों और लोगों को जानकारी दी। लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बच्चों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों बच्चों में से एक बच्चे का शव निकाल लिया गया है, वहीं दूसरे के शव की तलाश की जा रही है। इस मामले में रायपुर ASP ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि माना बस्ती से सटा हुआ एक तालाब है, वहीं पर चारों बच्चे नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चों का घर आसपास ही है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई