दिल्ली में सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे राहुल गांधी; UPSC और SSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से बातचीत की

नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम दिल्ली के मुखर्जी नगर पहुंचे। यहां उन्होंने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सिविल सेवाओं की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से बातचीत की। 2023 की UPSC प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को है।

मुखर्जी नगर में, राहुल स्टूडेंट्स के साथ सड़क किनारे एक कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने स्टूडेंट्स से उनकी उम्मीदों और अनुभवों के बारे में पूछा। मंगलवार को राहुल ने दिल्ली के बंगाली मार्केट और चांदनी चौक के बाजारों में गोलगप्पे, चाट और शरबत का लुत्फ उठाया। वे यहां लोगों से घिरे नजर आए थे। मालूम हो कि आज ही सूरत के एक कोर्ट ने उनकी मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के मानहानि केस में उनकी सजा पर रोक लगाने की उनकी अर्जी खारिज कर दी है।

राहुल गांधी ने मंगलवार शाम दिल्ली के बंगाली मार्केट और चांदनी चौक के बाजारों में गोलगप्पे, चाट और शरबत का लुत्फ उठाया। वे यहां लोगों से घिरे नजर आए। उन्हें देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हुए। एक दिन पहले ही वे कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

बंगाली मार्केट के नाथू स्वीट्स में राहुल गांधी ने गोलगप्पे खाए। इसके बाद वे पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके गए, जहां रमजान मनाया जा रहा है। चांदनी चौक में उन्होंने मोहब्बत का शरबत नाम का तरबूज शरबत पिया। इसके बाद वे कबाब खाने अल जवाहर रेस्टॉरेंट गए। उनके साथ फूड राइटर और ब्लॉगर कुणाल विजयकर भी थे। 

  • Related Posts

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    POLITICS; UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’

    रायपुर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं। लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात