दिल्ली लगातार 5वां मैच हारी, 23 रन से जीता बेंगलुरु; कोहली ने जमाया 47वां अर्धशतक, डेब्यूटेंट वैशाक ने लिए 3 विकेट

बंगलुरु, इंडियन प्रीमियर लीग-16 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार 5वां मुकाबला गंवाया है। डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रन से हराया।
इस जीत से बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के 7 नंबर पर है, जबकि दिल्ली निचले पायदान पर है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन ही बना सके।

फेल रहे दिल्ली के बल्लेबाज, बेंगलुरु के पेसर्स की कमाल गेंदबाजी
बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली (50 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि महिपाल लोमरोर (26 रन), ग्लेन मैक्सवेल (24 रन) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (22 रन) ने अहम पारियां खेलीं। मिचेल मार्श और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले।
175 रन का टारगेट चेज करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 32 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मिडिल ऑर्डर पर खेलने आए मनीष पांडेय (50 रन) ने संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर पारी को संभालने की नाकाम कोशिश की, लेकिन उन्हें हसरंगा ने LBW कर राजधानी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अक्षर पटेल (21 रन) भी प्रभावी बैटिंग नहीं कर सके। कप्तान डेविड वार्नर ने 19 रन का योगदान दिया।

बेंगलरु की ओर से IPL डेब्यू कर रहे विजयकुमार वैशाक ने तीन विकेट चटकाए। सिराज को दो सफलताएं मिलीं। पार्नेल, हसरंगा और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट बांटे।

मैच के टर्निंग पॉइंट

  • पृथ्वी शॉ का रनआउट बेंगलुरु के अनुज रावत ने पहले ही ओवर में RCB को विकेट दिला दी। पहले ओवर में मोहम्मद सिराज की चौथी बॉल पर पृथ्वी शॉ ने एक्स्ट्रा खेला और रन दौड़ पड़े। रावत ने गैप में बॉल के जाने से पहले ही उसे लपक लिया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मार कर शॉ को आउट कर दिया। इससे पूरी टीम का कॉन्फिडेंस बूस्ट हो गया।
  • पॉवरप्ले में मिले 4 विकेट पॉवरप्ले के दौरान RCB को चार विकेट मिल गए। पहले पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श और यश धुल का विकेट मिला। वहीं, वार्नर रंग में आए, लेकिन छठे ओवर की चौथी बॉल अपर अपना विकेट दे बैठे।
  • मनीष पांडे का विकेट मैच में दिल्ली दूसरी पारी में वापसी ही नहीं कर पाई। हालांकि, मनीष पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने बड़े हिट लगाना शुरू ही किया था कि हसरंगा ने 14वें ओवर में पांडेय का विकेट ले लिया और मैच पूरी तरह RCB के खेमें में चला गया।
  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा