दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों का अनुकंपा नियुक्ति केवल कागज में सुशोभित- राजनीतिक अनुकंपा नियुक्ति भी बंद हो-विजय झा

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्ववर्ती दोनों सरकारों ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति न देकर बार-बार नियम कानून में संशोधन कर आश्रित परिजनों को सड़क पर ला दिया। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक अनुकंपा नियुक्ति निरंतर जारी है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि देश में या प्रदेश में कोई राजनीतिक नेता का निधन होता है तो तत्काल उसके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति तुरंत विधानसभा लोकसभा राज्यसभा का टिकट देकर उपकृत किया जाता है। वही लिपिक, शिक्षक, भृत्य जैसे छोटे पदों पर दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा न देकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

श्री झा ने कहा है कि अभी वर्तमान में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना के तीन दिन के अंदर उनकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई और वह उप मुख्यमंत्री बन गई। उनका तेरेही कार्यक्रम भी संपन्न नहीं हुआ था। श्री नरेंद्र मोदी जी का एक देश एक कानून एक संविधान एक चुनाव क्या दिवंगत के लिए लागू नहीं होता है। लिपिक, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति मिलती थी उसे 10% का सीमा बंधन कर दिया गया है।  क्या प्रधानमंत्री जन प्रतिनिधियों के दिवंगत होने पर पूरे देश में 5% लोगों को ही अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्णय लेने की साहस कर सकते हैं, कि विभाग से कलेक्टर, कलेक्टर से अन्य जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लोग भटक को तरस रहे हैं तत्काल अनुकंपा नियुक्ति नियम में संशोधन किया जाए तथा पदों पर 10% सीमा बंधन को समाप्त किया जाए‌। महिला आरक्षण बिल से ज्यादा जरूरी दिवंगतों के घरों में अंंधेरा दूर कर दीप जलाने की आवश्यकता है।  श्री झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि धर्म स्वतंत्र, महिला आरक्षण  बिल में जो साहस प्रगट किया गया है वही साहस दिवंगत शासकीय सेवकों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में मुख्यमंत्री करें. 



  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार