दूल्हा-दुल्हन की मौत मामले में थाने में हंगामा; लड़की के परिजन बोले-घटना के पीछे लड़के वालों का हाथ

रायपुर, राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में दूल्हा-दुल्हन की मौत मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को दुल्हन के परिजनों ने टिकरापारा थाना में जमकर प्रदर्शन किया है। दुल्हन के घरवालों का आरोप है कि कहकशां की मौत के पीछे दूल्हे असलम के परिवार वालों का हाथ है।

परिजनों की मांग है कि इस हत्याकांड की जांच नारकोटिक्स और सीबीआई करे। इस बात को लेकर पुलिस थाने में परिजनों की वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई। फिर कुछ घंटों बाद ये मामला शांत हुआ। रिश्तेदारों का कहना है कि दूल्हा पक्ष ने शादी के दिन घर में केवल 3-4 लोगों का होना बताया जो कि गलत है। हर घर में शादी के दिन भीड़ का माहौल होता है। आगे उनका कहना है कि पुलिस को दूल्हा पक्ष से बाहर से आए हुए मेहमानों से पूछताछ करनी चाहिए। इस मामले को उन्होंने गृहमंत्री तक ले जाने की बात कही है।

किसने किसको मारा इसका अब तक जवाब नहीं

रायपुर शहर की टिकरापारा पुलिस इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। असलम को किसने मारा और उसकी पत्नी कहकशां की हत्या किसने की, यह सवाल का जवाब पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस के बयान के अनुसार दोनों ने कमरा अंदर से बंद किया था और चीखने की आवाज के बाद दोनों मृत मिले थे।

नई नवेली बहू की चिल्लाने की आवाज आई

दरअसल पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला था कि कमरे में असलम और कहकशां ही मौजूद थे। दोनों रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे थे। तभी चीखने की आवाज आई। घर पर मौजूद असलम की मां ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से वह खोल नहीं सकी । इसके बाद नई नवेली बहू की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो बेटा चित पड़ा हुआ था और बेड पर बहू की लाश पड़ी हुई थी। पूरा कमरा खून से सना था।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई