दो चचेरी बहन सहित तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत

अंबिकापुर, सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकनाकला में कुएं में डूबने से दो चचेरी बहन सहित तीन बालिकाओं की मौत हो गई। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।तीनों बालिकाओं का शव कुएं के पानी के ऊपर आ जाने के कारण घटना का पता चला।

जानकारी के अनुसार बकनाकला गांव के किनारे खेतों के आसपास एक असुरक्षित कुआं है। खुले कुएं में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं।इसके ऊपरी हिस्से का आकार काफी बड़ा है। यह डबरी सदृश्य नजर आता है। बताया जा रहा है कि इसी कुएं में शुक्रवार की शाम गांव की ही रेणुका पिता ननकू (4) की तैरती लाश ग्रामीणों ने देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

इधर उसकी चचेरी बहन गीता पिता चुकलु (6) तथा सोहरी नगेशिया पिता मुखदेव (12) भी घर नहीं पहुंची थी। इनकी खोजबीन भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घरवालों तलाश में थे । उन्हें संदेह था कि हो सकता है कि ये दोनों बालिकाएं भी कुएं में डूबी होगी। इसी संदेह पर घरवालों ने फिर कुएं के पास जाकर देखा तो दोनों बालिकाओं का शव पानी में तैरता दिखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालिकाओं का शव बाहर निकलवाया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तीनों बालिकाओं के अलावा गांव की एक-दो और बालिकाएं भी शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी। इनमें से एक का तो शव मिल गया लेकिन दो बालिकाओं का पता नहीं चला। पुलिस ने संभावना जताई जा रही है कि सबसे छोटी बालिका रेणुका संभवतः नहाने के लिए उतरी थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत में चलेगा मामला

    नईदिल्ली, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, जिसमें आज सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित…

    BETTING; महादेव सट्टा ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, CBI को मिली दो दिन की ट्रांजिट रिमांड

    रायपुर. हजारों करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस पूरे नेटवर्क के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश