धरने का वर्षगांठ; पुलिस कैंप और सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सालभर से प्रदर्शन कर रहे अबूझमाड़ के ग्रामीण

जगदलपुर, बीते एक साल से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने आज धरना का वर्षगांठ मनाया. नारायणपुर जिले में अलग-अलग जगह पर धरने पर बैठे आदिवासी ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय से लगभग 26 किमी दूर इरकभट्टी धरना स्थल पर एकत्रित होकर धरना का पहला वर्षगांठ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत रैली निकालने के साथ हुई, जिसके बाद पूजा-अर्चना के बाद नाच-गाना किया गया.

दरअसल, जिले के 5 अलग-अलग जगह इरकभट्टी, ब्रहबेड़ा, तोयामेटा, मड़ोनार एवं ओरछा में घने जंगलों के बीच अस्थायी झोपड़ी बना कर अबूझमाड़ के सैकडों आदिवासी ग्रामीण पिछले एक वर्ष से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. ग्रामीण मूल पेसा कानून लागू करना और वन संरक्षण अधिनियम 2022 को रद्द करने के अलावा नवीन पुलिस कैम्प स्थापना व सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं. मांगों को लेकर दो से तीन दफा ग्रामीणों ने अपने धरना स्थल से पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा, परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मांगे पूरी नहीं होने सभी धरना स्थल के ग्रामीण इरकभट्टी धरना स्थल में अपने पारंपरिक हथियारों के साथ हजारों की संख्या में एकत्रित होकर धरना का पहला वर्षगांठ मनाया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……