धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़; रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला मांस झटका है या हलाल ?

रायपुर, होटल – रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला मांस झटका है या हलाल कैसे पहचाने ? इससे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि कोई डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया जाता। छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा सोमवार को कलेक्टर रायपुर से लिखित शिकायत की जाएगी।

नियमानुसार किसी भी होटल और रेस्टोरेंट में नॉनवेज परोसने से पहले होटल के बाहर हलाल या झटका का बोर्ड लगाना आवश्यक होता है, परंतु देखने में आ रहा है कि छत्तीसगढ़ के छोटे से लेकर फाइव स्टार होटलों तक में नॉनवेज की बिक्री के लिए इस बात का कहीं कोई उल्लेख नहीं है कि  होटल या रेस्टोरेंट में झटका परोसा जा रहा है या हलाल ।

 जश्न ए पंजाब और पंजाबी फूड फेस्ट के नाम से सिख धर्म के त्योहारों के अवसर पर आयोजित किए जा रहे फूड फेस्टिवल में संभावना है कि हलाल परोस कर सिख धर्म की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । राजधानी रायपुर के पांच सितारा होटल में जश्ने पंजाब के नाम से 14 अप्रैल बैसाखी के दिन से 23 अप्रैल तक सिख धर्म के लोगों के लिए  पंजाबी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जहां हलाल परोसा जा रहा है या झटका इस बारे में होटल के संचालक द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं किया गया है।

इसी तरह अशोका बिरियानी नाम से चल रहे अनेक होटल रेस्टोरेंट में पंजाबी बुफे के नाम से हलाल परोसा जा रहा है या झटका संस्थान द्वारा स्पष्ट जानकारी ग्राहकों को नहीं दी जा रही है। इन संस्थानों द्वारा हलाल या झटका का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और इस तरह इन होटलों में सिख समाज, हिंदू धर्मावलंबी के अलावा मुस्लिम समाज के लोग भी भोजन करने पहुंचते हैं और बिना जानकारी लिए नॉनवेज का लुत्फ उठाकर बिल भुगतान कर चले जाते हैं । अब ऐसे में अगर इन होटलों में झटका परोसा जा रहा है तो मुस्लिम समाज का धर्म भ्रष्ट हो रहा है और यदि हलाल परोसा जा रहा है तो सिख समाज एवं हिंदू धर्मावलंबियों का धर्म भ्रष्ट हो रहा है साथ-साथ धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं ।

छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने सिख समाज से अपील की है कि वे किसी भी होटल रेस्टोरेंट में लंच डिनर लेने से पहले होटल या रेस्टोरेंट के मालिक संचालक से मटन मुर्गे के झटका होने का प्रमाण मांगे तभी वहां भोजन करें अन्यथा रुपया कमाने के लालच में होटल और रेस्टोरेंट के संचालक आप की धार्मिक भावनाओं का अपमान कर रहे हैं ।

  • Related Posts

    FOOD; प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित,खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में कार्रवाई

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को कई डेयरियों में आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के…

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र