नक्सल प्रभावित बस्तर में मतदान के पहले BJP ने झोंकी ताकत; कांकेर में आज आदिवासियों को सांधेंगे PM मोदी

जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होने जा रहा है। इसमेन नक्सल प्रभावित बस्तर के 12 सीटों समेत 22 सीटें शामिल है। प्रथम चरण के मतदान को लेकर माहौल बनाने में भाजपा ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि भाजपा स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लगातार प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है।

चुनाव का पहला चरण बस्तर में होना है। राज्य में अपनी सरकार बनाने राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही है। केंद्र के नेता भी लगातार बस्तर पहुंच रहे हैं। दो से पांच नवंबर के बीच प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी बस्तर दौरे पर रहेंगे।

आज कांकेर में आएंगे मोदी 

पीएम मोदी दो नवंबर यानी आज कांकेर में हैं, जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब चार नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का दुर्ग आगमन हो रहा है। यहां तैयारियों के लिए पार्टी ने ताकत झोंक दी है। पार्टी सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर पीएम मोदी रोड शो और चुनावी सभा भी करेंगे।

उसके बाद सात नवंबर को सरगुजा के दौरे पर पीएम मोदी रहेंगे। यहां विश्रामपुर और सूरजपुर में वह चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को रायपुर में पीएम मोदी रोड शो करेंगे।तीन नवंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुकमा, सीतापुर और मनेंद्रगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

शाह का दौरा चार को

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा चार नवंबर को प्रस्तावित है। शाह रायगढ़ के इलाकों में चुनावी प्रचार को धार देंगे। उसके बाद पलारी और आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे। उनका रोड शो भी होगा।

चार नवंबर को जगदलपुर आएंगे राहुल

चुनावी प्रचार-प्रसार के बीच एक बार फिर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी इस बार चार नवंबर को जगदलपुर दौरे पर आएंगे और यहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

चार और पांच नवंबर को योगी की सभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सभाएं होगी। योगी आदित्यनाथ चार और पांच नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। कई विधानसभा में चुनावी प्रचार की कमान योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ रोड शो भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे। अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे। 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे। फिर दोपहर दो बजे पंडरिया जाएंगे। दोपहर तीन बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे। 3.30 बजे कवर्धा में रोड शो करेंगे। योगी कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। शाम छह बजे बिरगांव में सभा और रोड शो करेंगे । रात आठ बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आराम करेंगे। पांच नवंबर को फिर कई विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार करेंगे। सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.30 बजे बस्तर पहुंचकर आमसभा करेंगे। 2.10 बजे राजनांदगांव में सभा और रोड शो करेंगे। शाम 4.30 बजे भाटापारा में सभा और रोड शो करेंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…