नगर निगम के सभी 10 जोनों में 15 और 16 मार्च को होगा जनसमस्या निवारण शिविर

0 जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्याओं का करेंगे निराकरण

रायपुर, रायपुर नगर निगम द्वारा 15 और 16 मार्च को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निगम से सम्बंधित आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा।

 शिविर का आयोजन सभी दस जोनों के कार्यालयों में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्बंधित जोनों के जनप्रतिनिधि तथा जोन के अधिकारी आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए मौजूद रहेंगे। शिविर में रायपुर नगर निगम द्वारा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, सफाई, पेयजल, सड़क बत्ती आदि कार्यों से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी ने सभी जोनों के जोन कमिश्नर तथा जोनों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की समस्याओं संवेदनशीलता के साथ तत्काल सुलझाएं। इस हेतु वे शिविर में दिनभर मौजूद रहें। शिविर के बारे में आम नागरिकों को जानकारी देने सम्बंधित क्षेत्रों में पर्याप्त मुनादी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

22 मार्च को चेट्रीचण्ड और 30 मार्च को रामनवमी पर मांस – मटन विक्रय प्रतिबंधित                                                नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 22 मार्च 2023 बुधवार को  चेट्रीचण्ड एवं 30 मार्च 2023 गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में  रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है।

वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च  को पुष्पांजलि कार्यक्रम                                                       वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर 20 मार्च 2023 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे राजधानी शहर रायपुर के जिला चिकित्सालय परिसर पंडरी में स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई