नूंह हिंसा के खिलाफ VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली,हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा पर पथराव के बाद फैली हिंसा राजस्थान तक पहुंच गई है। राजस्थान में अलवर बायपास पर कुछ दुकानों पर तोड़फोड़ कर दी गई। इसके बाद यहां भी धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह और आसपास के जिलों में शांति है, लेकिन लोगों में डर बना हुआ है। गुरुग्राम में पुलिस ने अफवाहों का खंडन किया है और कहा है कि आज सभी दफ्तर खुले हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, “यात्रा आयोजकों ने जिला प्रशासन को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। इस वजह से यह घटना हुई। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।“

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विहिप-बजरंग दल के प्रदर्शन का मामला

इस बीच, नूंह हिंसा के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने नूंह के हालात पर चिंता जताते हुए प्रदर्शन मामले में दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

बजरंग दल नेता की मौत

हरियाणा के नूंह में हुए बवाल में बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रदीप निवासी ग्राम पांची, बागपत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना से संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है।

नूंह हिंसा में 6 लोगों की मौत, 116 आरोपियों की गिरफ्तारी

हरियाणा के नूंह और आसपास के जिलों में फिलहाल शांति है, लेकिन तनाव और डर बना हुआ है। नूंह और उसके बाद गुरुग्राम और पलवर समेत कुछ अन्य जिलों में हिंसा भड़कने के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हर एंगल से इस हिंसा की जांच हो रही है। दोषियों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। सीएम ने बताया कि हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस की कार्रवाई में 116 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। इसके अलावा 90 आरोपी हिरासत में लिए गये हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को UAE से लाया गया भारत, सिंडिकेट के पैसे को ठिकाने लगाने का आरोप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले के आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)…

    ACCIDENT;राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, AIIMS में भर्ती

    रायपुर, भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें बेहतर उपचार के…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..