नौकरी छोडकर इंजीनियर ने चोरी को बनाया पेशा; चुराई 40 बाइक, रेपिडो में भी चलाता था गाड़ी

रायपुर, राजधानी में बाइक चोरी करने वाले आरोपी राहुल वर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक इंजीनियर है। उसके पास से चोरी की 40 गाड़ियां जब्त की गई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से यह बाइक चोरी किया था। जहां तेल खत्‍म हो जाता वहीं गाड़ी को छोड़कर दूसरी चुराकर ले जाता था।

वह बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से घटनाओं को अंजाम देता था। राहुल वर्मा पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। उसके खिलाफ चोरी के 16 दोपहिया वाहनों में थाना सिविल लाइन, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, खम्हारडीह, कोतवाली, सरस्वती नगर, पंडरी और थाना जीआरपी रायपुर में अपराध दर्ज है।

पेट्रोल खत्म होने पर सड़क पर छोड़ देता था बाइक

मंगलवार को रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने मामले का राजफाश करते हुए बताया कि शहर में बाइक चोरी को रोकने के लिए अलग टीम बनाई गई है। टीम को सूचना मिली कि कोई ऐसा चोर है जो बाइक चोरी करता है और पेट्रोल खत्म होने पर वह वहीं छोड़ कर दूसरी चोरी कर फरार हो जाता है। ऐसे में टीम जांच में जुटी और उसके सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में जहां-जहां चोरी की बाइक को रखना बताया, वहां से गाड़ियां बरामद की गई। वहीं अन्य की पतासाजी में टीम लगी है।

चोरी का तरीका

आरोपी राहुल वर्मा शातिर दोपहिया वाहन चोर है। जो वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर चोरी की पहली वाहन पेट्रोल समाप्त होने पर उसी स्थान पर छोड़कर दूसरे स्थान में खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले जाता था। वह बीटेक की पढ़ाई किया है जो पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। वह आफलाइन रेपिडो में चोरी किए गए दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने सहित स्वयं भी उपयोग करता था।

  • Related Posts

    RAPE; स्कूल मैदान में शराब पिलाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार,बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को कुछ युवकों…

    RAIN; उफनते नाले में बही कार, 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार , रेस्क्यू जारी

    राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र