पटवारी दफ्तर से मिले पांच लाख 26 हजार रुपये; एसडीएम ने छापा मारा, पटवारी निलंबित

दुर्ग, कोहका पटवारी कार्यालय से दुर्ग एसडीएम ने पांच लाख 26 हजार 305 रुपये की जब्ती बनाई है। एसडीएम कार्यालय में छापा मारने पहुंचे तब पटवारी शत्रुघ्न मिश्रा एक बैग में उक्त रकम को रखा हुआ था। एसडीएम के पूछने पर पटवारी ने उक्त रकम को कभी आपरेटर तो कभी तहसीलदार का होना बताया।

कड़ाई से पूछताछ पर पटवारी रकम कहां से मिली इसका जवाब नहीं दिया। मामले में रकम जब्त कर पुलिस के सुपुर्दगी में दे दी गई है और पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि कोहका के पटवारी हल्का नंबर 45 में पदस्थ पटवारी शत्रुघ्न मिश्रा के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी गुरुवार शाम जांच के लिए पटवारी कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान पटवारी अपने कक्ष में मौजूद था। जांच के दौरान एसडीएम की नजर एक काले रंग की बैग पर पड़ी।जिसे खुलवाने पर उसमें पांच लाख 26 हजार रुपये नगर रकम होना पाया गया। एसडीएम ने रकम कहां से आई इस संबंध में पटवारी से पूछताछ शुरू की। पटवारी उक्त रकम कभी आपरेटर का तो कभी तहसीलदार का होना बता रहा था। एसडीएम की पुन: फटकार लगाई तो पटवारी रकम के स्त्रोत के संबंध में जवाब नहीं दिया।

इस पर एसडीएम ने पुलिस को बुलाया और बैग सहित रकम की जब्ती बनाई। एसडीएम ने बताया कि पटवारी को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है। पटवारी शत्रुघ्न मिश्रा यहां तीन साल से पदस्थ है। एसडीएम ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका तबादला हुआ था लेकिन उसने हाईकोर्ट से स्टे ले आया है।

पांच और पटवारियों के खिलाफ शिकायत

पटवारी शत्रुघ्न मिश्रा के खिलाफ किस तरह की शिकायत मिली है इस संबंध में एसडीएम ने कहा कि विभागीय जांच के दौरान सारी शिकायतें सामने आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले के पांच और पटवारियों के खिलाफ शिकायत मिली है। जिसकी आने वाले दिनों में जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई