पत्रकार आवास के लिए कौशल्या माता विहार में भूमिपूजन के लिए सीएम बघेल को न्यौता;पत्रकार हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

 रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को केबिनेट की बैठक में पत्रकार हित मे किये गए फैसलों के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। साथ ही पत्रकार आवास के लिए कौशल्या माता विहार में भूमिपूजन के लिए सीएम बघेल को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधमंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणा पर अमल करते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना’ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। योजना अंतर्गत 30 लाख तक के आवास ऋण के लिए 5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज अनुदान 5 वर्षों तक दिया जाएगा। यह योजना एक अप्रैल 2023 के बाद से क्रय मकान पर प्रभावशील होगी। इस निर्णय से प्रदेश के पत्रकार अब किफायती दर पर आवास का सपना पूरा कर सकेंगे। 

हाल ही में कैबिनेट की बैठक में पत्रकार हित में किए गए फैसलों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में पत्रकारों को नगर विकास योजना क्रमांक-4 कौशल्या माता विहार में मकान खरीदनें पर राज्य शासन की तरफ से 15 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय का अनुमोदन करते हुए इसके प्रथम स्टेज प्राक्कलन के अनुसार 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए रायपुर विकास प्राधिकरण को स्वीकृत किया गया। इसी तरह मीडिया कर्मी सम्मान निधि योजना राज्य के वरिष्ठ मीडिया कर्मियों के लिए वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में पूर्व में सम्मान निधि के रूप में 05 हजार रुपए प्रति माह दिए जाने का प्रावधान था, वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए प्रति माह कर दिया है। योजना में संशोधन करते हुए अर्हता की आयु 62 वर्ष से घटाकर अब 60 वर्ष कर दी गई है। इस योजना के लिए पात्र मीडियाकर्मी आजीवन लाभ उठा सकेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को संरक्षण देते रहने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून का निर्माण कर, विधानसभा में पारित कराया। इस तरह के कानून के निर्माण करने की पहल करने वाला सबसे पहला राज्य छत्तीसगढ़ था। पत्रकारों के हित में पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया गया है।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडार, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शीरीन, कार्यकारिणी सदस्य संजय शुक्ला, मनोज नायक, वरिष्ठ पत्रकार नारायण भोई, दीपक पाण्डेय, डॉ. अनिल द्विवेदी, पीयूष मिश्रा और उमेश यदु भी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GM; अन्य राज्यों की तर्ज पर वेतन विसंगति दूर करने की मांग, विरेंद्र श्रीवास पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

    *छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी  संघ का वार्षिक अधिवेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का वार्षिक अधिवेशन गत दिवस राजधानी रायपुर के एक निजी रिसोर्ट…

    PROTEST; शिक्षा मंत्री आवास के बाहर विद्यामितान शिक्षकों का हल्लाबोल, संविलियन के लिए रात में भी भजन गाकर कर रहे प्रदर्शन

     दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्या मितान कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेशभर के 1500 से अधिक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। विद्यामितानों ने आज संविलियन समेत अन्य मांगों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’