पाम बेलाजियो में युवती के 8वें माले से गिरकर मौत; लोगों ने किया थाने का घेराव

रायपुर , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पाश कालोनी में शुमार पंडरी थाना क्षेत्र के पाम बेलाजियो के आठवीं मंजिल से गिरकर हुई युवती की संदिग्ध मौत का मामला आक्रामक होता जा रहा है। युवती की मौत मामले में परिजनों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्रवार सुबह परिजनों सहित सैकड़ों स्थानीय मोहल्लेवासी पंडरी थाने का घेराव करने पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। इतना ही नहीं बीजेपी के नेता भी अपना समर्थन देने पहुंचे हैं। परिजन युवती की संदिग्ध मौत को गिरने से नहीं बल्कि हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगा रहे हैं।

सैकड़ों की संख्या में थाने का घेराव करने पहुंचे लोगों ने कारोबारी सिद्धार्ध सिसोदिया को गिरफ्तार करने व मृतका भोलेश्वरी बघेल को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सिविल लाइन सीएसपी मनोज ध्रुव, एएसपी सिटी अभिषेक महेश्वरी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

गौरतलब है कि मंगलवार 6 जून को पाम बेलाजियो के आठवीं मंजिल से गिरकर भोलेश्वरी बघेल उर्फ भोली (24) की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई थी। वहीं बीते दिन गुरुवार 8 जून को इस मामले में अब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। विशेष टीम का गठन किया किया गया है। कारोबारी सिद्धार्थ व उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके घर में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। सबसे अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। गुरुवार को एक टीम पूछताछ करने पहुंची। वहीं पीएम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इधर घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द मांगी गई है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा