पावर ग्रिड एम्स को प्रदान करेगा सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस; एमओयू पर हस्ताक्षर,रोगियों को मिलेगी राहत

0 सीएसआर फंड से 15.50 करोड़ रुपये के उपकरण एम्स को देगा पावर ग्रिड

रायपुर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर 15.50 करोड़ रुपये के विभिन्न उपकरण प्रदान करने की घोषणा की है। समझौते के अंतर्गत कंपनी के सीएसआर फंड से एक सीटी स्कैन मशीन और एक एंबुलेंस भी प्रदान की जाएंगी। इससे रोगियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

कंपनी की ओर से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आलोक और एम्स की ओर से निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने एमओयू पर ऑन लाइन हस्ताक्षर किए। एमओयू के अंतर्गत पावर ग्रिड की ओर से लगभग 15.50 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे जिससे एम्स सीटी स्कैन मशीन, एंबुलेंस, एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन्स (5), रिकवरी कम पेशेंट शिफ्टिंग ट्राली (20), व्हीलचेयर (100) और दो ई-रिक्शा खरीदेगा। इन सभी का प्रयोग ट्रामा एवं इमरजेंसी और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर आने वाले रोगियों को सहायता प्रदान करने में किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री आलोक का कहना था कि पावर ग्रिड के लिए यह गर्व का विषय है कि कंपनी एम्स में आने वाले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के हजारों रोगियों को सहायता प्रदान कर रही है। इन उपकरणों की मदद से निश्चित रूप से रोगियों को काफी मदद मिलेगी और उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रो. सिंह ने कहा कि एम्स में रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। ऐसे में रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इन्हें त्वरित राहत देने के लिए पीएसयू और अन्य बड़ी कंपनियों को पावर ग्रिड की तरह आगे आकर सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने आशा प्रकट की कि नई सीटी स्कैन मशीन से रोगियों को अब कम इंतजार करना पड़ेगा। प्रयास किया जा रहा है कि सभी उपकरणों को मार्च 2024 से पूर्व खरीद लिया जाए।

एमओयू पर आर.के. दाश, जनरल मैनेजर, पावर ग्रिड और अंशुमान गुप्ता, उप-निदेशक (प्रशासन), एम्स ने भी हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एच.पी. पाल, जनरल मैनेजर, नागपुर, पिनाकी भट्टाचार्य, चीफ मैनेजर, सुश्री अपूर्व सोनी, डिप्टी मैनेजर, पावर ग्रिड और शिव शंकर शर्मा, जन संपर्क अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर