पीएम मोदी 14 को आएंगे रायगढ़ ; 4 रेलवे लाइन, आधा दर्जन रेलवे स्टेशन देश को कर सकते है समर्पित

रायगढ़ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को कोंड़ातराई में जनसभा लेंगे। इस दौरान वे चार रेल लाइन परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं। वहीं प्रदेश में नौ क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे। एक लाख सिकलसेल मरीजों को कार्ड का वितरण भी होगा। कार्यक्रम के लिए तीन विशालकाय डोम बन रहे हैं। सबसे बड़ा डोम एक लाख वर्गफुट से भी बड़ा होगा।

लंबे समय बाद रायगढ़ की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। इस मौके को बड़ा बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जनसभा स्थल पर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। देश और प्रदेश केे कई वीवीआईपी 14 सितंबर को रायगढ़ में रहेंगे। मंगलवार को डीजीपी अशोक जुनेजा व मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मौके का जायजा लिए इसके बाद तैयारियों की लेकर समीक्षा लिए। वही 14 सितंबर को इस दिन केवल सभा ही नहीं होगी बल्कि कई सौगातें भी पीएम देकर जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश की चार रेल लाइनों पेंड्रारोड से अनूपपुर तीसरी लाइन, चांपा-जामगा तीसरी लाइन, तलाईपाली एमजीआर लाइन और खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरीडोर 122 किमी को देश को समर्पित करेंगे।

रेल कॉरिडोर का पूरा रूट 122 किलोमीटर का है जिसमें मुख्य लाइन खरसिया से कारीछापर 44 किमी डबल लाइन, कारीछापर से धरमजयगढ़ 30 किमी सिंगल लाइन, स्पर लाइन 28 किमी सिंगल लाइन और फीडर रूट 20 किमी शामिल है। इन लाइनों के कारण प्रदेश का वो हिस्सा भी रेल कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है जो सालों से पिछड़ा हुआ है। तलाईपाली और खरसिया लाइन पर तो ट्रायल के बाद रैक लग रहे हैं। साथ ही खरसिया से धरमजयगढ़ रेल मार्ग में बनाये गए 9 स्टेशन का भी लोकार्पण हो सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर