पुलिस मुठभेड़ में मारी गईं 3 महिला नक्सली कमांडर; कई सालों से संगठन में कर रही थीं काम

जगदलपुर , नक्सल प्रभावित बस्तर के नक्सलियों के दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में हमारे 3 महिला कमांडर मारे गए हैं। नक्सली संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। इन तीनों की मौत का बदला लिया जाएगा। इसके लिए जनता को एकजुट होना पड़ेगा।

साईनाथ का कहना है कि नक्सली कमांडर मंगली प्लाटून नंबर 24 की सदस्य के रूप में काम कर रही थी। ऐर्रे उर्फ दिरदो सपना को CNM की जिम्मेदारी थी। कुमारी लक्खे भी कमांडर के पद पर सक्रिय थी। ये तीनों कई सालों से संगठन से जुड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया था 12 लाख का इनामी

20 सितंबर को दंतेवाड़ा DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों के साथ अरनपुर थाना क्षेत्र के ककाड़ी-नहाड़ी के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने कुमारी लक्खे (5 लाख इनामी) और मंगली पदामी (2 लाख इनामी) और दिरदो सपना को (5 लाख इनामी) बताया था।

बड़े लीडरों के साथ कर रही थीं काम

दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने बताया कि ये तीनों महिला नक्सली चैतू, जयलाल, जगदीश समेत अन्य बड़े लीडरों के साथ काम कर रही थीं। इंसास, 12 बोर जैसे राइफल चलाती थीं। दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में शामिल थीं।

कई और नक्सली भी जख्मी

इस मुठभेड़ में और कई नक्सली घायल हुए हैं। घायलों को उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली दस्तावेज भी मिले हैं। जिसे खंगाला जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत में चलेगा मामला

    नईदिल्ली, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, जिसमें आज सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित…

    BETTING; महादेव सट्टा ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, CBI को मिली दो दिन की ट्रांजिट रिमांड

    रायपुर. हजारों करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस पूरे नेटवर्क के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश