पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ नक्सलियों का पर्चा;बोले-आदिवासियों को BJP में शामिल कर रहे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता महेश गागड़ा के खिलाफ नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। पर्चे के माध्यम से नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि, गागड़ा आदिवासी युवकों को भाजपा में शामिल कर हिंदू बना रहे हैं।नक्सलियों ने पर्चा जारी कर कहा कि आदिवासी रीति-रिवाज को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। ये दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपना नहीं समझते हैं। इन्हें दबाने की कोशिश की जाती है। भाजपा नेता महेश गागड़ा को बीजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी किया

नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी किया है। इस पर्चे में लिखा है कि, साल 2011 की जनगणना के अनुसार बीजापुर जिले में 2 लाख 55 हजार 230 की जनसंख्या है। इनमें 2 लाख 4 हजार 189 अनुसूचित जनजाति के लोग हैं। यानी आदिवासियों की संख्या काफी अधिक है। आदिवासियों की संस्कृति, पूजापाठ, खानपान सब अलग है।

नक्सलियों के टारगेट लिस्ट में बस्तर के नेता
बस्तर में नक्सलियों के टारगेट लिस्ट में भाजपा के कई नेता हैं। साल 2023 में ही नक्सलियों ने भाजपा के कुल 5 जमीनी स्तर के नेताओं की हत्या की। साल 2019 में दंतेवाड़ा विधानसभा से विधायक भीमा मंडावी पर हमला उनकी हत्या की थी। अब भी कई नेता नक्सलियों के टारगेट लिस्ट में हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई