प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को फ्री हाई स्पीड इन्टरनेट सुविधा; दपूमरे के 203 स्टेशन में वाई फाई सिस्टम

रायपुर , यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के कुल 203 रेलवे स्टेशनों को फ्री हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा से लैस कर दिया गया है। इन रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्री अब मुफ्त में हाई स्पीड वाई-फाई का लाभ उठा रहे हैं । इंटरनेट लोगों की लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन गया है। डिजिटल क्रान्ति के इस दौड़ में अधिकतर लोग अपने पेमेंट्स के लेनदेन, जरूरी बिलों के भुगतान, टिकट बुकिंग समेत बहुत सारे कामों को फोन पर ही निपटा लेते हैं । 

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 213 रेलवे स्टेशनों को फ्री हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा से लैस कर दिया गया है। इसमें बिलासपुर मंडल के 82, रायपुर मंडल के 30 और नागपुर मंडल के 91 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा दी गई है। . इसमें यात्रिओं को आधे घंटे तक बिलकुल मुफ्त में हाई स्पीड फ्री वाई फाई की सुविधा दी जा रहा है। . इससे यात्री अपने मनोरंजन  के साथ साथ ऑनलाइन कार्य भी सम्पन्न कर इंतज़ार के समय का सदुपयोग कर रहे हैं। . यात्रियों  के लिए वाई फाई से अपने स्मार्ट मोबाइल को कनेक्ट करना बहुत आसान है ।

कनेक्ट करने की प्रक्रिया

• सर्वप्रथम मोबाइल पर वाईफाई सेटिंग खोलना है ।

•  इसके बाद उपलब्ध नेटवर्क सर्च करना है ।

• फिर रेलवायर नेटवर्क सिलेक्ट करना है तथा ब्राउजर में railwire.co.in वेबपेज ओपन करना है । 

• इसके बाद 10 नंबर का मोबाइल नंबर दर्ज करना है ।

• इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है।  

• रेलवायर को कनेक्ट करने के लिए पासवर्ड के रूप में इस ओटीपी का उपयोग करना है । 

• इसके बाद मोबाइल रेलवायर से सफलतापूर्वक जुड़कर  इन्टरनेट सेवा के लिए तैयार है ।

यात्रियों को आधुनिक एवं उन्नत सेवा एवं सुविधा प्रदान करना दक्षिण पूर्व मध्य  रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’