बरसात थमे एक सप्ताह बीता नहीं, गंगरेल से डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग शुरू ; सिंचाई मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन 

रायपुर, जिले में अभी बरसात थमे एक सप्ताह भी बीता नहीं है कि गंगरेल से डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग शुरू हो गया है । बीते कल अभनपुर क्षेत्र के विधायक व पूर्व सिंचाई मंत्री धनेन्द्र साहू द्वारा मांग ‌किये‌ जाने के बाद आज बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों व सरपंचों ‌ने सिंचाई पानी की आवश्यकता के मद्देनजर गंगरेल से डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे से की है ।

  ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष असमान वर्षा के चलते किसानों को खरीफ खेती में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । अत्यधिक बरसात वाले क्षेत्र में किसानों को दोबारा – तिबारा बोनी करना पड़ रहा है तो रोपाई व धान के चलाई में भी तकलीफ हो रही है । खेती का खर्च इस शुरूआती दौर में ही बढ़ गया है । कम वर्षा वाले क्षेत्र के‌ किसानों की मांग पर गंगरेल का पट पहले ही खोला जा चुका है पर अब अत्यधिक बरसात की वजह से रोपाई व चलाई कार्य के चलते खेत में पानी जमा न रख पाने के लिये विवश किसान भी बीते एक सप्ताह से बरसात थम पाने की वजह से खेती के लिये सामयिक पानी की आवश्यकता को देखते हुये गंगरेल से महानदी मुख्य नहर में पानी का डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग करने लगे हैं ।

किसानों की मांग के परिपेक्ष्य में सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों व पंचायत प्रतिनिधियों ने विचार विमर्श पश्चात गंगरेल से पानी का डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग करने का निर्णय ले जल संसाधन मंत्री श्री चौबे से गंगरेल से पर्याप्त डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग की है । सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे गोविंद चंद्राकर , थानसिह साहू , हिरेश चंद्राकर , प्रहलाद चंद्राकर , धनीराम साहू , भारतेन्दु साहू , तुलाराम चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , योगेश चंद्राकर , मनम‌ोहन  गुप्ता , भूपेन्द्र शर्मा आदि सहित सरपंच नंदकुमार यादव , रुपेन्द्र वर्मा , श्रीमती लिना विक्की वर्मा , हेमंत चंद्राकर , बिरसिंह वर्मा , धनाजिक चंद्राकर , श्रीमती ललिता कौशिक पाटिल , दाऊराम बंजारे , श्रीमती लक्ष्मी राजू सारथी ,  जनक यदु आदि ने श्री चौबे ‌से डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में  श्री चौबे को ज्ञापन सौंप ध्यानाकर्षण कराने का दायित्व रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे टेकारी सिंचाई पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा को सौंपा गया है ।

अशोक बजाज ने गंगरेल बांध खोलने की मांग की

रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने अभनपुर क्षेत्र के सिवनी,बेंद्री, टोकरो, दादरझोरी, चंपारण, उरला, टीला, निसदा आदि ग्रामों का दौरा करने के बाद बताया कि पानी के अभाव में धान के पौधे झुलस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गंगरेल बांध एवं अन्य जल स्रोतों से तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है उन्होंने कहा कि यदि तत्काल बांधों से पानी नहीं दिया गया तो अकाल की स्थिति निर्मित हो सकती हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; राज्यों की सहमति से जारी होगा कृषि रोडमैप, हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप जारी करने उच्चस्तरीय समिति का होगा गठन

    नईदिल्ली, कृषि-जलवायु क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए स्वतंत्र कृषि रोडमैप जारी करने के लिए कल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की…

    FERTILIZER; राज्य में नहीं है खाद की कमी,छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मी. टन उर्वरक आबंटन का लक्ष्य,काला बाजारी और जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही के निर्देश

    रायपुर, पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका – इज़राइल और ईरान के बीच तनाव के बीच आयातित उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…