बारिश के साथ ही बिगडा बजट;एक माह में जीरा 400 रुपये किलो महंगा, दाल 50 और आटे में 5 रुपये की वृद्धि, टमाटर 120, हरा धनिया 200 और अदरक 320 रुपए किलो

रायपुर, बारिश ने हर व्यक्ति को राहत दी, लेकिन अनाज से लेकर सब्जियों के दाम ऐसे बढ़े हैं कि हर परिवार को इनकी कीमतों ने आटे-दाल का भाव याद दिला दिया है। कुछ खाद्य सामग्री और मसालों के रेट में भी अचानक वृद्धि हुई है। जीरा पिछले महीने की शुरुआत में 250 से 300 रुपए किलो तक बिक रहा था, लेकिन अभी 700 से 750 रुपए किलो हो गया है। छत्तीसगढ़ में टमाटर की सप्लाई डिमांड से चौथाई है, इसलिए इसकी कीमत बढ़कर 120 रुपए किलो पहुंच गई है। प्रदेश की सबसे बड़ी रिटेल सब्जी मंडी यानी शास्त्री बाजार में एक माह पहले हरा धनिया 60 से 80 रुपए किलो बिक रहा था, जो अब 200 रुपए किलो हो गया है।

150 रुपए किलो में मिलने वाला अदरक अभी 320 रुपए किलो बिक रहा है। जहां तक अनाज-किराना का सवाल है, दालों की महंगाई बेहद परेशान करने वाली है। शहर में अरहर से लेकर मसूर तक, लगभग हर दाल की कीमत 50 से 60 रुपए किलो बढ़ गई है। आटे और चावल का रेट भी 5-5 रुपए किलो तक तेज हुआ है।

छत्तीसगढ़ में चावल की कीमत में मामूली वृद्धि-कमी होती थी, लेकिन इस बार अप्रत्याशित है। एक माह में एचएमटी समेत कई ब्रांड के चावल की कीमत 5-6 रुपए किलो तक बढ़ गई है। गेहूं महंगा हुआ है, इसलिए लोकल पिसे हुए आटे का रेट 5 रुपए किलो तक बढ़ गया है। ब्रांडेड आटे के भाव में 8 रुपए किलो तक का इजाफा है। गेहूं की कीमत पिछले 40 रुपए किलो तक ही थी, लेकिन अभी कई ब्रांड ऐसे हैं, जो 50 रुपए किलो में भी बिक रहे हैं।

  • Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य