बालासोर रेल हादसे में CBI की बड़ी कार्रवाई; रेलवे के 3 आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्‍ली. ओडीसा के बालासोर रेल हादसे में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने रेलवे के दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महांतो और मोहम्मद आमिर खान के अलावा टेक्निशियन सोहो पप्पू को गिरफ्तार किया है. तीनों को IPC की धारा 304/201 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को भीषण रेल हादसा हुआ था. इस दौरान 291 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। साथ ही एक हजार से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए थे. हादसा बाहानगा बाजार स्टेशन के पास हुआ था. शाम के करीब 7 बजे कोलाकात से बनकर  कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी हुई मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे उसके ज्यादातर डिब्बे पटरी से उतर गए थे. ठीक उसी समय वहां से बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस गुजर रही थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस के पीछे के कुछ डिब्बे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए थे। इस तरह एक हादसे में कुल तीन ट्रेने आपस में टकराई थी.

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…