बिजली ठेका श्रमिकों की मांग पूरी न होने पर बेमुद्दत आंदोलन किया जाएगा ; आप का समर्थन

रायपुर, छत्तीसगढ विद्युत ठेका श्रमिक संघ के आवाहन पर पांच सूत्रीय मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु एक दिवसीय प्रांत व्यापी आंदोलन कर मांगों के लिए तूता नया रायपुर धरना स्थल में धरना प्रदर्शन किया। विद्युत ठेका श्रमिक संघ के आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया।

आम आदमी पार्टी जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि विद्युत ठेका श्रमिक संघ वर्षों से जन घोषणा पत्र के अनुरुप ठेका प्रथा बंद करने, ठेका श्रमिकों को विभाग में समायोजित करने, सेवा सुरक्षा प्रदान करते हुए 62 वर्ष तक सेवा में रखने, न्यूनतम केंद्रीय वेतनमान का लाभ देने, दुर्घटना बीमा एवं मृत्यु बीमा 15 लाख किए जाने तथा काम से निकाले गए ठेका श्रमिकों को तत्काल बहाल करने की मांग के लिए शासन का ध्यान आकृष्ट करने तूता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संयुक्त महामंत्री दर्शन रजक, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार साहू तथा चुम्मन साहू के नेतृत्व में हजारों ठेका श्रमिकों ने धरना दिया। आंदोलनकारी ठेका श्रमिकों के सभा को कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी जिला सचिव विजय कुमार झा तथा प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित कर मांगो का समर्थन किया तथा दोनों सरकार के द्वारा ठेका श्रमिकों के साथ किए गए वादा खिलाफी की निंदा की है। आंदोलनकारियों ने शीघ्र मांग पुरा न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किए जाने की घोषणा धरना स्थल पर की है।

  • Related Posts

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

    *मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है* रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा