बीजेपी-कांग्रेस विवाद में पुलिस ने भाजपा के 50 और कांग्रेस के 6 कार्यकर्ताओं पर किया FIR

रायपुर, राजधानी में शुक्रवार को हुए बवाल पर अब पुलिसिया एक्शन जारी है। पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। हालांकि भाजपा के 50 से 60 तो कांग्रेस के 5-6 कार्यकर्ताओं पर ही केस दर्ज हुआ है।

शुक्रवार को संसद से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने की वजह से युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कालिख फेंककर पुतला जलाया था। इधर भाजपाइयों ने भी कांग्रेस भवन में कालिख फेंकी थी। इसके बाद पथराव और अंडों से हमला भी भाजपाइयों पर हुआ था। पुलिस हालात संभालने में मशक्कत करती रही। अब इन मामलों में FIR दर्ज की गई है।

संजय श्रीवास्तव, अमित साहू समेत दर्जनों भाजपाइयों पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ है उनमें अमित मेशरी शाह, अर्पित सूर्यवंशी, संजय श्रीवास्तव, गोविन्दा गुप्ता, तुषार चोपड़ा, गुंजन प्रजापति, गोलू शाह, शरद राठौर, रितेश मोहरे, प्रखर मिश्रा, साजन कुमार, विकास मित्तल, अमितेश नामदेव, विजय लहवानी, जय शर्मा, आर्यन शुक्ला, सत्यम पाण्डे, विभोर सिंग ठाकुर , मनीष साहू, महेश सिंग पाल, गौतम साहू, अनिल शर्मा, मनीष पंजवानी, आकाश शर्मा, समीर फरीकार, रविन्द्र ठाकुर, बिट्टू, गौतम महानंद, और इनके 60 साथी शामिल हैं।

आरोप है कि ये सभी लोग अपने साथ पत्थर, डंडे, ईंट, स्याही लेकर राजीव भवन आए थे। गाली गलौज, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देकर हमला किया। कांग्रेसियों का दावा है कि इससे कार्यालय भवन की खिड़कियों के कांच टूटे, कांग्रेसियों को चोट आई। विनोद कश्यप (भक्कू) जोकि जिला अध्यक्ष हैं युवा कांग्रेस के, इनकी शिकायत पर भाजपा नेताओं पर 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

भाजपाइयों पर दूसरा केस
ये केस पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। अपराधिक बल का उपयोग कर पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाई। भाजपा के अमित साहू, तुषार चोपड़ा, मनीष साहू, बिट्टू शर्मा, गौतम महानंद, शंकर साहू ने पुलिस से धक्का मुक्की की, स्याही फेकनें लगे जिससे वर्दी पर स्याही लगा है। पत्थर लगने और धक्का मुक्की करने से ड्यूटी में तैनात सीएसपी उदयन बेहार, निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, जितेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र कुमार ध्रुव एवं अन्य पुलिस कर्मियो को भी चोटें आई हैं। इनके खिलाफ 147-IPC, 186-IPC, 353-IPC की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

भाजपा कार्यालय में कालिख फेंकने वाले कांग्रेसियों पर केस
भाजपा के जितेन्द्र गोलछा ने कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शर्मा, भावेश शुक्ला, विनोद कश्यप (भक्कू) अर्पित परगनिया, शांतनु झा एवं आकाश शर्मा तथा के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि ये सभी मिलकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के मुख्य गेट के पास आकर अश्लील गाली देने लगे। ये अपने साथ लाठी-डंडे, कालिख एवं बोतलों में पेट्रोल लेकर आए हुए थे। भाजपा नेताओं से कहा कार्यालय से बाहर निकलो तुम्हें जान से मार देंगे। कांग्रेसियों के खिलाफ 147,148,149,294,506,447 धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई