बीमा योजना हेतु शनिवार एवं रविवार को सहकारी बैंक एवं समिति खोले जाने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश

 0 अवैध रूप से उर्वरक निर्माण पाए जाने पर की गई एफ आई आर

दुर्ग, आज संभागायुक्त महादेव कावरे ने खाद, बीज उपलब्धता, वर्षा की स्थिति, भंडारण वितरण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर विक्रताओं को भुगतान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की। संभागायुक्त श्री कावरे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान बताया कि फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जिस हेतु जिले के ऋणी एवं अऋणी कृषक निकटतम जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं सहकारी समिति व व्यवसायिक बैंकों में जाकर अपने फसल का बीमा करा सकते है। बताया गया कि संभाग अंतर्गत राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत रसायनिक उर्वरकों का बिना वैध लाइसेंस के मिलावटी खाद बनाते हुए पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफ आई आर दर्ज की गई।

उपस्थित अधिकारी श्री राठौर द्वारा अवगत कराया गया कि जो किसान बीमा हेतु आवेदन करना चाहते है ऐसे कृषक बोनी प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र में जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से संपर्क कर सकते है। संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शनिवार 29.07.2023 एवं रविवार 30.07.2023 को अवकाश के दिनों में भी सहकारी बैंक एवं समिति आवश्यक रूप से खुले रहे एवं जिससे की कृषक फसल का अनिवार्य रूप से बीमा करवाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत लाभांवित हो सके।

संभागायुक्त ने वर्षा की वर्तमान स्थिति मे संबंध में चर्चा की जिसमें संभाग में सबसे कम बेमेतरा जिले में 67.03 प्रतिशत वर्षा होना बताया गया शेष जिला में वर्षा की स्थिति विगत 10 वर्षो की सामान्य वर्षा की तुलना में औसत दर्ज की गई है। वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम वर्षा वाले क्षेत्रों में फसल हेतु विशेष कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।  वर्तमान में फसल के स्थिति के समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संभाग में खरीफ वर्ष 2023 में 1026970 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है जो कि 92.11 प्रतिशत है। जिसमें धान में 102.51 प्रतिशत एवं अरहर के 78.67 प्रतिशत बुआई किया जाना बताया गया। 

0 खाद एवं उर्वरक के गुणवत्ता की समय -समय पर करे जांच

संभागायुक्त द्वारा खाद, बीज, रसायनिक उर्वरक उपलब्धता की जानकारी ली गई जिस पर संभाग में बीज के 202245 क्विंटल भंडारण के विरुद्ध 193740 क्विंटल (89%) वितरण किया जाना बताया गया, इसी प्रकार रसायनिक उर्वरक में भंडारण 368804 मिट्रिक टन भंडारण के विरुद्ध 313016 मिट्रिक टन (87%) वितरण किया गया है। संभागायुक्त श्री कावरे ने खाद,बीज उत्पादन एवं वितरण की समय-समय पर जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर