बेटा समाज की लडकी लेकर भागा तो पिता को दो दिन तक बांधकर मारा

भोपाल, मध्यप्रदेश के छतरपुर के चांदला की बिछौन चौकी क्षेत्र के पंचम पुर में एक व्यक्ति को हैवानियत भरी सजा देने का मामला सामने आया है। जिसमें समाज के लोगों ने एक व्यक्ति को दो दिन तक पेड़ से बांधकर रखा। जब व्यक्ति बंधन से छूटा तो उसने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की गलती यह थी कि उसका बेटा समाज की एक लड़की को लेक भाग गया था। इसके बाद उसे यह सजा दी गई।

खासबात यह रही कि पूरा गांव सिर्फ तमाशा देखता रहा। न तो उस व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया, बल्कि पुलिस को भी सूचना नहीं दी। अब पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक चंदला क्षेत्र की बछौन चौकी क्षेत्र के पंचमपुर गांव में एक व्यक्ति को सजा देने का मामला सामने आया है। यहां पर ऊधा अहिरवार नाम के व्यक्ति को 2 मार्च को बिला गांव से पकड़कर लाये और झंडू अहिरवार के मकान के सामने एक पेड़ से हाथ पैर बांधकर जमकर मारपीट की और दो दिन तक इसी तरह बांधकर रखा।

यह था मामला

मामला यह था कि ऊधा अहिरवार का लड़का समाज की लड़की को लेकर भाग गया था । जिस पर लड़की पक्ष ने दबाव बनाने के लिए कानून को अपने हाथ मे लेकर लड़का व लड़की की तलाश न करते हुये लड़के के पिता को बंधक बना कर रखा। उसके हाथ पैर बांधकर दो दिन तक मारपीट की और पीड़ित की पत्नी गिड़गिड़ाती रही छोड़ने की मन्नतें करती रही, लेकिन इन लोगो को रहम नही आया। पीड़ित को दो दिन बाद छोड़ा और पति पत्नी दोनों अपने घर चले गये। ऊधा अहिरवार को उसकी पत्नी घर के बाहर छोड़कर शौच क्रिया के लिए चली गई और जब सावित्री घर लौटी तो ऊधा फांसी के फंदे में लटका हुआ था। पीड़ित सावित्री ने बताया कि 8 से 9 लोग हमारे घर से निकले हैं और इन्ही ने हमारे पति को मारकर फांसी के फंदे पर टांग दिया है। हमारे पति की हत्या हुई है। ये अब इस पूरे मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई