भाजपा नेता की बेटियां करें तो लव, दूसरे का जेहाद; सीएम बघेल ने पूछा-इनके सबसे बड़े नेता की बेटी कहां हैं? 

बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता की बेटियां करें तो लव है और दूसरे लोग करे तो जिहाद है। भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि उनके बड़े नेता की बेटी कहां है और किसके साथ है। ये पार्टी प्रदेश में केवल दो मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उनके पास धर्मांतरण और सांप्रदायिक ही मुद्दा है। वहीं, कांग्रेस किसानों, मजदूरों, आदिवासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

बिलासपुर जिले के अकलतरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेमेतरा में दो बच्चों के झगड़े में मौत हुई है। किसी की भी मौत होना दुखद है। लेकिन, भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

साहू समाज ने बहुत संयम से काम लिया
उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, उसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। केवल शासन-प्रशासन से यह संभव नहीं है। इस मामले में साहू समाज के लोगों ने बहुत संयम से काम लिया है और जो सही चीज है, उसे सामने लाकर रखा। वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं। हमने उस पर कार्रवाई भी की है।

रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के विकास को 15 साल पीछे ढकेल दिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे ढकेल दिया है। यहां 40% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। बस्तर में छह सौ गांव को उजाड़ दिया गया। स्कूल तबाह हो गए, हास्पिटल की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन, कांग्रेस ने इन सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है, जिसके आधार पर हम जनता से वोट मांगेंगे।

भाजपा की दोहरी नीति उजागर
उन्होंने कहा कि दो मुद्दों पर भाजपा की दोहरी नीति उजागर हुई है और राजनीतिक रोटी सेंक रहीह है। उन्होंने जशपुर के कोरवा आदिवासियों की मौत और बेमेतरा के बिरनपुर घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि पहली घटना में भाजपा ने कमेटी गठित की और रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपा गया। लेकिन, दूसरी घटना में कोई कमेटी गठित नहीं की गई और भाजपा के सारे सांसद भीड़ के साथ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मृतक परिवार को संवेदना प्रकट करने नहीं, बल्कि, आग लगी थी उसमें पेट्रोल डालने गए थे।

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई