भारत के “लाल”कृष्ण आडवाणी

जिस राम मंदिर को बनाने के नाम पर 1990में लाल कृष्ण आडवाणी रथ लेकर सोमनाथ से अयोध्या के लिए निकले थे उस समय तो लाल कृष्ण आडवाणी को बिहार में गिरफ्तार  कर लिया गया था।  24 साल बाद उनके रथ के चालक नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर बनाकर प्राण प्रतिष्ठा करवा दी तो सबसे बड़ा पुण्य लाल कृष्ण आडवाणी को मिलना था और मिला भी। आज से लाल कृष्ण आडवाणी भारत रत्न कहलाएंगे।

देखा जाए तो सोमनाथ से अयोध्या की यात्रा भाजपा के शैशव काल से निकल कर देश में  स्थापित होने की भी यात्रा थी। लाल कृष्ण आडवाणी हार्डकोर हिंदुत्व के प्रवर्तक थे इसका खामियाजा उन्हें  देश के प्रधान मंत्री न बनने के रूप में भुगतना पड़ा था। गठबंधन की सरकार में अटल बिहारी वाजपेई सिर्फ इसलिए प्रधान मंत्री बने थे क्योंकि वे हार्डकोर नहीं थे बल्कि उदारवादी थे। लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री बनना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली और उन्हे उप प्रधानमंत्री पद  पर ही संतोष करना पड़ा। भारत में वल्लभ भाई पटेल, मोरार जी देसाई के बाद लाल कृष्ण आडवाणी तीसरे ऐसे व्यक्ति है जो देश के उप प्रधान मंत्री पद पर रहे है।

 भारत रत्न के बारे में कहा जाता है कि एक साल में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न सम्मान दिया जा सकता है। भारत रत्न देने की परंपरा की शुरुवात 1954से हुई। 70 साल में  केवल सात साल ऐसे रहे है जिन सालो में में अधिकतम तीन व्यक्तियों को भारत रत्न दिया गया है। 

1954- 

1सर्वपल्ली राधाकृष्णन

2सी.राजगोपालाचारी

3.चंद्र शेखर रमण

1955

1.डा.भगवान दास

2. विश्वेवरय्या

3.जवाहर लाल  नेहरू

1991

1.वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत)

2.राजीव गांधी (मरणोपरांत)

3मोरार जी देसाई

1992

1.जे.आर. डी.टाटा

2.सत्यजीत रे

3.अबुल कलाम आज़ाद

1997

1.ए पी जे कलम

2. गुजरारी लाल नंदा

3.अरुणा आसफ अली

1998

1.सुब्बूलक्ष्मी

2.सी.सुभ्रमण्यम

3.जय प्रकाश नारायण (मरणोपरांत)

1999

1.प्रणव मुखर्जी

2.भूपेन हजारिका(मरणोपरांत)

3. गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत)

 2024 के पहले 6 साल ऐसे रहे जब दो व्यक्तियों को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए भारत रत्न दिया गया है|

1961

1.डा.विधानचंद राय

2.पुरुषोत्तम दास टंडन

1963

1.जाकिर हुसैन

2. डा वामन राव कांडे

1990

1.बी.आर.अंबेडकर( मरणोपरांत)

2.नेल्सन मंडेला

2001

1. बिस्मिल्लाह खान

2.लता मंगेशकर

2014

1.सी. एन. राव

2.सचिन तेंदुलकर

2015

1.अटल बिहारी वाजपेई

2.मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत)

2024

कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) ,लाल कृष्ण आडवाणी 

1956, 1959, 1960, 1964,65, 1967-70, 1972-74, 1977-80, 1981, 1982, 1984-86, 1989, 1993-96, 2000, 2002-07, 2009-13, 2016-19, 2021-23, कुल 34साल तक किसी भी व्यक्ति को भारत रत्न सम्मान नहीं दिया गया है।

स्तंभकार- संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NSD; सरेंडर नक्सल युवाओं ने चक्रधर समारोह रायगढ़ में दी प्रस्तुति, NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला नाट्य प्रशिक्षण

    रायपुर, नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासित एवं मुख्यधारा से जुड़ रहे युवाओं को कला एवं रंगमंच के माध्यम से सशक्त करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई। जिला…

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर