भोपाल आने-जाने के लिए 26 से रोजाना मिलेगी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट

रायपुर, छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर है कि भोपाल से आने-जाने के लिए 26 मार्च से रोजाना फ्लाइट मिलेगी। अभी तक रायपुर से भोपाल के लिए हफ्ते में चार ही दिन की उड़ान है। इसलिए पूरे हफ्ते उड़ान नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी होती है। हफ्ते के चारों दिन फ्लाइट लगभग फुल रहती है। यही वजह है कि इसका किराया भी कम नहीं हो रहा है।

नई जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 26 मार्च से रोज शाम 5.25 को भोपाल से उड़ान भरकर शाम 6.55 को रायपुर पहुंचेगा। यही फ्लाइट रायपुर से शाम 7.20 को उड़कर रात 8.50 को भोपाल पहुंचेगी। ट्रैवल्स एजेंसियों के अनुसार अभी भोपाल से रायपुर आने के लिए किराया 4000 से 4500 और रायपुर से भोपाल जाने के लिए 5000 से 5500 लग रहा है। इधर दूसरी ओर समर सीजन शुरू होने के साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। कोरोना से पहले हर हफ्ते 50 हजार से ज्यादा यात्री रायपुर विमानतल से सफर करते थे, लेकिन कोरोना के समय यात्रियों की संख्या घटकर 20 हजार से भी कम हो गई थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

  • Related Posts

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    नईदिल्ली, भारत के टैक्सी बाज़ार में Nembharat नाम का एक नया ऐप दस्तक देने वाला है, जो Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. इस प्लेटफॉर्म की सबसे…

    RAILWAY; उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग में 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये,185 मामले दर्ज

    रायपुर, रायपुर रेल  मंडल  में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान 20 फरवरी को सुबह 08 बजे से…

    You Missed

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी